spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी-पाली में तालाब में डूबने से युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी के पाली गोठ टोल में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान पाली वार्ड संख्या 10 स्थित पाली गोठ टोल निवासी राम प्रसाद गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के रुप में की गयी है़।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लोगों ने तालाब में उपलाते हुए एक शव को देखा तो एक दूसरे से चर्चा करने लगे और चर्चा गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ तालाब किनारे उमड़ गयी। जहां स्थानीय लोगों के द्वारा शव को बाहर निकला गया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मृतक कब और कैसे तालाब में जा डूबा इसका पता किसी को नहीं चल सका। उधर, शव को तालाब से निकाले जाने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और परिजनों व स्थानीय लोगों की सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं धमेंद्र के परिवार में मातम पसर हुआ था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews