spot_img

जयनगर ट्रेन हादसे में हरलाखी के 23 वर्षीय युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बीते रविवार की शाम जयनगर ट्रेन हादसे में हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव निवासी सौखी लाल सदा के 23 वर्षीय पुत्र श्रीनारायण सदा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

- Advertisement -

स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आगरा में मजदूरी का काम करता था। करीब 15 दिन पहले आगरा से गांव आया था। रविवार को बिना किसी को बताये जयनगर के लिए निकल गया। जिसकी खोजबीन भी की गयी। स्वजनों को लगा की कमाने के लिए वापस आगरा चला गया होगा।

- Advertisement -

लेकिन देर शाम घटना की जानकारी प्राप्त हुई कि जयनगर में 2561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी के चेहरे पर खामोशी छायी हुई है। वे अपनी दोनों बच्चों को गोद में लेकर खामोश हो चुकी है। वहीं दादी कुमहिया देवी रो-रोकर बेहोश हो जा रही है।

- Advertisement -

परिवार के सदस्यों को समझ नहीं आ रहा है कि घटना कैसे हो गई। जानकारी के मुताबिक उधर रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। सोमवार की दोपहर तक स्वजन अंतिम संस्कार के लिए शव की प्रतीक्षा में थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में संगीत की नई क्रांति: अब सीखिए योग, नृत्य, गायन और पाइए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

Darbhanga Music Academy: दरभंगा में त्रिपुष्कर एकेडमी ऑफ म्यूजिक ने गायन, वादन, नृत्य, योग और पेंटिंग्स में प्रशिक्षण के साथ सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। यह पहल शास्त्रीय संगीत परंपरा#DarbhangaMusic,#BiharArts,#TripushkarAcademy

बिहार में बदल जाएगी तस्वीर! मिथिला की इस कला से मिलेगा बंपर रोजगार, जनक-जानकी से रिश्ता -विरासत ‘सिक्की कला’ देगा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर,...

Bihar Sikki Art: मिथिला की प्राचीन सिक्की कला अब बिहार में बंपर रोजगार लाएगी। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार मिलकर इसे राष्ट्रीय पहचान दिलाएगी, जिस#BiharSikkiArt,#DarbhangaNews,#EmploymentInBihar

बिहार में सुशासन की नई सुबह: BIPARD को मिली ISO मान्यता, क्या बदलेगा प्रशासन?

Bihar Governance: बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) को ISO 9001:2015 प्रमाणन मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के सुशासन और जनसेवा में मील का पत्थ#BiharGovernance,#BIPARD,#ISOCertification

24 घंटे में Navgachia Police खुल गया खौफनाक राज! पत्नी का हत्यारा पति गिरफ्तार, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Navgachia Police: नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर में हुई महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। आरोपी पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अवैध संबंध के चलते पत्#NavgachiaPolice,#BhagalpurCrime,#BiharNews