spot_img

VIDEO: Madhubani News|Ghoghardiha News| बाइक की लाइट बंद करो@ अपराधियों ने उतार दी युवक के सीने में गोली, नया तटबंध पर हत्या

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News|Ghoghardiha News| Madhubani News|Ghoghardiha News| बाइक की फ्लैश लाइट बंद करो@ फसाद में अपराधियों उतार दी युवक के सीने में गोली, नया तटबंध पर हत्या । जहां, बाइक की लाइट बंद करने को लेकर उपजे विवाद में एक 19 वर्षीय युवक पिंटू कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने (Youth shot dead in Ghoghardiha, Madhubani) गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने पिंटू के सीने में गोली मारी। जहां,

- Advertisement -

 

- Advertisement -

Madhubani News|Ghoghardiha News|हत्या के बाद साथ चल रहे दोस्तों में अफरा तफरी

अपने साथियों के साथ रात का खाना खाने घोघरडीहा बाजार जा रहे, थाना क्षेत्र के बसुआरी निवासी राम प्रसाद चौपाल के 19 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साथ चल रहे दोस्तों में अफरातफरी मच गई। इसमें से मृतक के एक साथी ने अपने मोबाइल से अपराधी एवं उनके बाइक की फोटो ले ली। दूसरे बाइक पर सवार साथी ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश की। परंतु उसके तमंचा लहराते ही उनके दोस्त इधर-उधर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची  थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -

Madhubani News|Ghoghardiha News|परसा-बसुआरी रेलवे हॉल्ट से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम नया तटबंध के पास

थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।घटना किसनीपट्टी- निर्मली लिंक रोड में परसा-बसुआरी रेलवे हॉल्ट से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम नया तटबंध के पास की है। मृतक के साथ चल रहे व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात के करीब 11.30 बजे दो बाइक पर सवार कुल चार व्यक्ति के साथ घोघरडीहा बाजार में रात का खाना खाने के लिये आ रहे थे।

Madhubani News|Ghoghardiha News| वहीं,एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसनीपट्टी से बसुआरि की ओर आ रहे थे

वहीं,एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसनीपट्टी से बसुआरि की ओर आ रहे थे। नया तटबंध के पास बाइक के डिम्पर बंद करने को लेकर दोनों के बीच तू -तू मैं-मैं हो गई। इतने में अपराधी ने गोली मार दी। गोली सीने में सटाकर मारी गई थी। जिससे पिन्टू मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Madhubani News|Ghoghardiha News| दूसरे बाइक से आ रहे साथी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया

गोली की आवाज सुनकर पीछे दूसरे बाइक से आ रहे साथी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, परंतु उसने उनपर तमंचा तान दिया। जिससे उनके साथी इधर-उधर भाग गए। वहीं अपराधी मौका देखकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही घोघरडीहा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक साथियों की ओर से लिए गए फोटो के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त कर नरहिया थाना क्षेत्र के सखुआ गांव में अपराधी के घर पहुंच घर के बगल से घटना में उपयोग की गई बाइक एवं देशी कट्टा सहित आरोपी के भाई को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि अपराधी की शिनाख्त हो गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election का DARBHANGA इफेक्ट| बिहार MLC चुनाव में गरमाई सियासत: दरभंगा में क्यों उमड़ पड़े इतने उम्मीदवार, जानें पूरा समीकरण!

Madhubani News|Ghoghardiha News| घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम,सैंपल को किया इकट्ठा, जो देशज टाइम्स पर आप तस्वीर देख रहे : घटना स्थल से ब्लड का सैंपल इकट्ठा करती एफएसएल की टीम

जहां, घोघरडीहा परसा-बसुआरी हाल्ट से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम नया तटबंध के पास रविवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या की जांच मामले में मधुबनी से एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंची, वहां घटनास्थल पर गिरे खून एवं खून में भींगे मिट्टी के सैंपल को कलेक्ट किया। खून एवं खून से सने मिट्टी को टीम अपने साथ लेकर जांच के लिए लौट गयी।  एफएसएल टीम में  सीनियर साइंटिस्ट प्रियंका कुमारी, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी उरांव एवं महिला कांस्टेबल स्वीटी कुमारी एवं इन लोगों के साथ घोघरडीहा की पीएसआई आरती सिंह भी मौजूद थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

10 साल की बच्ची से हैवानियत! मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची को ले गया था कमरे में,

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण में 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। साठी थाना क्षेत्र में मोबाइल दिखाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा। पुलिस ने त्वरित कार्र #BiharCrimeNews,#PaschimChamparan,#POCSOAct

Darbhanga Power Cut पंडासराय के लोग ध्यान दें! 7 अक्टूबर को इतने घंटे नहीं आएगी बिजली, अभी नोट कर लें समय

Bihar Power Cut: 07 अक्टूबर 2026 को पंडासराय विद्युत शक्ति उपकेंद्र पर मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अलग-अलग समय पर होने वाली इस कटौत #BiharPowerCut,#PandasariNews,#ElectricityOutage

दरभंगा में बड़ा फैसला: अब भ्रूण हत्या करने वालों की खैर नहीं, अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर निगरानी और कानून हुआ सख्त! अधिवक्ता अमर नाथ झा...

Darbhanga PC&PNDT Act: दरभंगा में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्री-कॉन्सेप्सन एंड प्री-नेटल डायग्नॉस्टिक टेकनिक्स (PC&PNDT) अधिनियम 1994 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिवक्ता अमर ना #DarbhangaNews,#PC_PNDTAct,#FemaleFoeticide

बिहार रणजी टीम का ऐलान! धुरंधर ऑलराउंडर शकीबुल गनी को मिली कप्तानी, राजगीर में होगा ऐतिहासिक मैच

Bihar Ranji Team: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 2026-27 रणजी सत्र के लिए टीम घोषित कर दी है। शकीबुल गनी को कप्तानी मिली है, जबकि आशुतोष अमन हेड कोच बने हैं। राजगीर स्टेडियम में पहला #BiharRanjiTeam,#ShakibulGani,#RajgirStadium