back to top
8 सितम्बर, 2024
spot_img

Madhubani News | Khutauna News | खुटौना सामुदायिक केंद्र के कर्मी संजय राम की हादसे में मौत, बेटी की होने वाली थी शादी…आ गई मनहूस खबर…कोहराम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Madhubani News | Khutauna News | खुटौना सामुदायिक केंद्र के कर्मी संजय राम की हादसे में मौत, कोहराम मचा है जहां मधुबनी के खुटौना से बड़ी खबर आ रही है कि सड़क दुघर्टना में खुटौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संजय राम की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। हादसा, जोकही गांव के एसएच-51 खुटौना-लौकहा मार्ग पर हुआ है। जहां बेटी की शादी के लिए आने वाले थे रिश्ते, वहां ये कैसी मनहूस खबर आई… पढ़िए पूरी खबर

Madhubani News | Khutauna News | जोकही गांव के एसएच-51 खुटौना-लौकहा मार्ग पर हादसा

खुटौना-लौकहा थाना क्षेत्र के कारमेघ मध्य पंचायत अंतर्गत जोकही गांव के एसएच-51 खुटौना-लौकहा मार्ग पर गुरुवार को दोपहर सड़क हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटौना के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संजय राम की मौत हो गई।

Madhubani News | Khutauna News | बताते हैं थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, ड्यूटी के दौरान सहकर्मी की बाइक से आ रहे थे लौकहा 

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि संजय राम ड्यूटी के दौरान किसी काम से सहकर्मी की बाइक जिसका रजिस्टर नम्बर बीआर 07 एपी 1479 को लेकर लौकहा की ओर आ रहे थे तभी अनियंत्रित होकर जोकही छोटका टोल के सड़क से सटे पश्चिमी भाग में के दीवार से जा टकरायी। जहां सर फटने से मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर-बसैठा के दिलों में बाबस्त रहेगा 'चौधरी परिवार', जानिए कैसे 'सपने' हो रहे 'सच'

Madhubani News | Khutauna News | ग्रामीणों ने दी हादसे की पुलिस को जानकारी

वहीं स्थानीय ग्रामीणों की ओर से लौकहा थाना को सूचित किया गया। साथ ही संजय राम को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

Madhubani News | Khutauna News | मचा है परिवार में कोहराम, शोक में डूबे हैं अस्पताल के कर्मी

वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान लौकहा के वार्ड 10 निवासी स्व लक्ष्मी राम के 45 वर्षीय पुत्र संजय राम के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी किरण देवी के आलावा दो पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गया है। जिसमें बड़ा पुत्र 21 वर्षीय सत्येन्द्र कुमार, 18 वर्षीया रूपा कुमारी, 13 वर्षीय नीतीश कुमार तथा 11 वर्षीया रिचा कुमारी है।

Madhubani News | Khutauna News | पत्नी ने बताया, शनिवार को बेटी की शादी के लिए आने वाले थे रिश्ते

रोते-रोते मृतक की पत्नी ने बताया कि 18 वर्षीया बेटी रूपा कुमारी के लिए शादी के लिए रिश्ते वाले आगामी शनिवार आने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जरूर पढ़ें

PATNA AIIMS में नियोनेटल क्विज, IGIMS PATNA बना विजेता, DMCH और RIMS चौथे स्थान पर, बिहार-झारखंड के 10 मेडिकल कॉलेजों ने लिया हिस्सा

प्रभाष रंजन, पटना। एम्स पटना में आयोजित एनएनएफ पीजी नियोनेटल क्विज (NNF PG Neonatal...

Bihar में महिलाओं को मिलेगा 10 हज़ार का रोजगार बोनस, Darbhanga से शुरू हुआ ‘महिला रोजगार अभियान’, दीदियों ने कहा – अब पूरे होंगे...

दरभंगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त (Women Empowerment), आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने...

‘मोक्षवाला’ कहे जाने वाले RJD ex MLA हरिनंदन यादव…पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों की आंखें नम, हजारों लोगों ने दी विदाई, Tejashwi Yadav ...

हनुमाननगर। हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिनंदन यादव का रविवार को उनके पैतृक...

Darbhanga में ‘ भाई ‘ ही निकला चोर, बड़ा भाई पहुंचा ‘ थाने ‘, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

प्रभाष रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज में मोबाइल चोरी की अजीबोगरीब घटना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें