spot_img

Madhubani का Sunday Motivation…| तैयारी है ये जीत की…दौड़ा मधुबनी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani का Sunday Motivation…| तैयारी है ये जीत की…दौड़ा संपूर्ण मधुबनी जहां जिद यही है, वोट प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए DM Arvind Kumar Verma की अगुवाई में मधुबनी दौड़ा। जहां रांटी चौक से रामपट्टी हाई स्कूल तक लगभग 5 किलोमीटर की दौड़ में विशेषकर युवाओं और महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News| मिशन 70 पर लोक के तंत्र की नींव मजबूत करने निकले डीएम अरविंद कुमार वर्मा 

जानकारी के अनुसार, वोट प्रतिशत बढ़ाने एवं मिशन 70 को लेकर डीएम अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में रविवार को दौड़ा मधुबनी। काफी संख्या में छात्र,युवा, महिला मतदाताओं सहित अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता मैराथन में भाग लेकर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।

- Advertisement -

Madhubani News| रांटी चौक से रामपट्टी हाई स्कूल तक लगभग 5 किलोमीटर की दौड़

रांटी चौक से रामपट्टी हाई स्कूल तक लगभग 5 किलोमीटर की दौड़ में विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था। नुक्कड़ नाटक की टीम अपने मतदाता जागरूकता गीत-संगीत के माध्यम से सभी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करती नजर आई।वहीं मधुबनी ने ठाना है,मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। मेरा वोट,मेरा अधिकार, मतदान को लेकर मधुबनी है तैयार।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder |मधुबनी में अधजला शव | न्योता और फिर मौत का जाल ! बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मार डाला, परिवार को 'अंग तस्करी' का शक

Madhubani News| मधुबनी से उठी पुकार,मत खोना अपना मताधिकार

मधुबनी से उठी पुकार,मत खोना अपना मताधिकार आदि नारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। सम्पूर्ण मैराथन के रास्ते मे लोग अपने-अपने घरों की छतों से हाथ हिलाकर प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते नजर आ रहे थे। जिलाधिकारी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि 7 मई को झंझारपुर एवं 20 मई को मधुबनी लोक सभा के लिए मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder |मधुबनी में अधजला शव | न्योता और फिर मौत का जाल ! बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मार डाला, परिवार को 'अंग तस्करी' का शक

Madhubani News| मतदान में भी अव्वल,, पूरे देश में अपनी नजीर पेश करेंगे

उन्होंने कहा कि मधुबनी के लोग हर क्षेत्र में अव्वल हैं, मतदान में भी अव्वल होकर पूरे देश में अपनी नजीर पेश करेंगे। मैराथन में डीडीसी दीपेश कुमार,अपर समाहर्ता शैलेश कुमार,नगर आयुक्त अनिल चौधरी,एडीएम आपदा संतोष कुमार,डीपीआरओ परिमल कुमार,एसडीएम सदर अश्विनी कुमार,एसडीसी सुजीत वर्णवाल,उत्पाद अधीक्षक,जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी एवं काफी संख्या में छात्र,युवा,महिला मतदाता उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर मेला में अब फाइव स्टार होटल वाला ठाठ! 3000 में स्वीस कॉटेज, पटना से बस इतने में घूमें

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला 22 नवंबर 2026 से शुरू हो रहा है। पर्यटकों को फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 6 स्वीस कॉटेज 3 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध हैं#SonepurMela2026,#BiharTourism,#BiharNews

Bihar Bridge Politics |’डेढ़ साल से चल रहा पुल, अब क्यों उद्घाटन?’ तेजस्वी ने PM मोदी पर बोला हमला, बिहार में बवाल

Bihar Bridge Politics: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदूपुर गंगा पुल के उद्घाटन पर राजनीतिक घमासान मच गया है। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से चल रहे पुल का अब#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#PMModi

बिहार में होगी ड्रोन और आतिशबाजी! 360वें प्रकाश पर्व पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Bihar Prakash Parv: बिहार में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 360वां प्रकाश पर्व 9 से 16 जनवरी 2027 तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार है तैयार, जी आ#BiharPrakashParv,#GuruGovindSinghJi,#SamratChoudhary

बिहार में अब आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, कृषि में भी बंपर फायदा! राज्यपाल ने बताई भू-स्थानिक तकनीक की ताकत | पढ़िए – भारत-श्रीलंका...

Bihar Geospatial Technology: बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने भू-स्थानिक तकनीक की अहमियत बताई है। आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका कार्यशाला के समापन पर उन्हों#BiharNews,#GeospatialTech,#DisasterManagement