spot_img

Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड….200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक…12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं…लहकीं…राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

मधवापुर का भारतीय सीमा से सटे मटिहानी शहर। अग्निदेव के कोप से तबाह हो उठा है। यहां के लोगों ने तबाही का नया मंजर आज देखा। सुबह तक जो आशियां खिलखिला रहे थे, अनायास दो सौ से अधिक घर एकबारगी जलकर राख हो गए। इनका नामो-निशां मिट गया। दिन है, बुधवार। जहां, अगलगी की घटना में दो सौ से अधिक घर यूं खाक में मिल गए, मानों यहां गर्म मिट्‌टी किसी ने उड़ेल डाली हो...। एक करोड़ की क्षति...मानो, विपत्ति आग बनकर टूट पड़ा है...

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Madhwapur News | Nepal के मटिहानी में आग की प्रचंड तस्वीर के रंग मत पूछिए। भयावह आग की विकरालता में….200 घर जल गए। करोड़ों की नसीब खाक हो गईं।…12 बजे दोपहर में आग 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं…ऐसी लहकतीं रहीं…राख बनकर एक-एक कर झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान जहां.. भारतीय सीमा से सटे नेपाल के मटिहानी शहर में आग की भयानक तस्वीर ने हर किसी को निस्तब्ध कर दिया है।

- Advertisement -

Madhubani News |Madhwapur News| बुधवार का दिन मटिहानी के लिए प्रलय लेकर आया

बुधवार का दिन मटिहानी के लिए प्रलय लेकर आया जहां भीषण अगलगी में दो घर यूं दहक उठे मानो, हजारों लोगों के लिए जिंदगी कोई मायने ही ना हो। बेघर लोगों पर टूटा दु:खों का पहाड़। करोड़ों की क्षति की भरपाई शायद इलाके लिए नासूर बनकर दहकता रहेगा। जहां, आग की लहक पर काबू के तमाम प्रयास बुधवार देर शाम तक जारी रही। मगर ये आग थी, बुझने को तैयार कहां…लहकती ही चली गईं…ऊपर से हवाओं के झोंके ने उसे इतना उकसाया, पलभर में आशियाने राख बनकर झड़ते चले गए…।

- Advertisement -

Madhubani News |Madhwapur News| रह-रहकर उठती चिंगारी, माहौल की तपिश और पीड़ितों की टूटती धैर्य का बार-बार इम्तिहान

मधवापुर/ मधुबनी देशज टाइम्स की रिपोर्ट पढ़िए, यहां, लगभग दोपहर 12 बजे शुरू हुई आग की लपटों को ठौर देर शाम खबर लिखे जाने तक रात नौ बजे भी भभक ही रहा था। रह-रहकर उठती चिंगारी, माहौल की तपिश और पीड़ितों की टूटती धैर्य का बार-बार इम्तिहान ले रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में बवाल! Gen-Z छात्रों और पुलिस में सीधी भिड़ंत, लड़कियों को घसीटकर हटाया |पुलिस वज्र वाहन की चाभी ले उड़ा लड़का

Madhubani News | Madhwapur News| दो से अधिक घर जलकर खाक, दस दर्जन से अधिक मवेशियों समेत घरों में रखे सामान जलकर भस्म

जानकारी के अनुसार, इस अगलगी की वारदात में दो से अधिक घर जलकर खाक हो गए। दस दर्जन से अधिक मवेशियों समेत घरों में रखे सामान जलकर भस्म हो गया। तेज पछुआ हवा के झोंके ने जैसे ही चिंगारी को बहकाया, एक के बाद एक घर उसकी चपेट में आते चले गए। जो जहीं था वहीं से आग के तांडव का सीधा साक्षात्कार कर रहा था। बदहवासी और अफरातफरी का माहौल चित्कार के उठते स्वर में यूं गुम थे, मानो एकबारी अग्निदेव विनाश रूप में अवतरित हो उठे हैं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक, जानिए क्या हुआ

Madhubani News | Madhwapur News| मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल की दिखी तत्परता

जानकारी मिलते ही मटिहानी नगरपालिका के मेयर हरि प्रसाद मंडल पूरे प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंचे। आग को काबू में करने के प्रयास जिस कदर हुए तेज पछुआ हवाओं ने उसे और भयावह शक्ल दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, इलाके के पश्चिमी भाग से यह आग उठी। इसके गुबार और धुओं ने लोगों को संभलनें का मौका नहीं दिया। जब तक लोग कुछ समझते, एक-एक कर घर धूं-धूं जलतीं चली गईं।

Madhubani News | Madhwapur News| नेपाल की पुलिस प्रशासन मौके पर कैंप कर आग बुझाने और राहत सेवाओं में जुटी हुई है

परिवारों के घरों समेत मवेशियों की चित्कार और शोर। बकरी, गाय, भैंसों की आवाज से माहौल एकदम द्रवित हो उठा था। दस दर्जन से अधिक पशुओं की जिंदगी झुलसकर दम तोड़ती चलीं गईं। घरों में रखे, अनाज, फर्नीचर, कपड़े, गहने कुछ कहां बचा। घटना के बाद से ही नेपाल की पुलिस प्रशासन मौके पर कैंप कर आग बुझाने और राहत सेवाओं में जुटी हुई है। अनुमान है कि इस विभीषिका में करोड़ों की क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में 'डिजिटल अरेस्ट' से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Madhubani News | Madhwapur News| लोगों के विलाप

तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम समाचार प्रेषण तक आग पर पूर्ण रूप से काबू नहीं हो सका था। घटना में अपना सब कुछ गंवा चुके पीड़ित परिवारों के समक्ष अब भुखमरी के हालात उत्पन्न हो गए हैं। पीड़ित परिवार के लोगों के विलाप से इलाके में गम का माहौल है। हालांकि मटिहानी नगरपालिका प्रशासन तेजी से राहत पहुंचाने की कवायद में जुटा हुआ है।

Madhubani News | Madhwapur News| भारत-नेपाल दोनों देशों के अगल-बगल के गांवों से भी ग्रामीणों ने

आग पर काबू पाने के लिए मटिहानी नगरपालिका के अलावा भारत के बेनीपट्टी, नेपाल के जलेश्वर नगरपालिका,रामगोपालपुर नगरपालिका,मधेश प्रदेश, नेपाली सेना और नेपाल पुलिस की दो दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच कर जुटी रही। जबकि मटिहानी के अलावा भारत-नेपाल दोनों देशों के अगल-बगल के गांवों से भी ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाने में मदद की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मनरेगा में 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत रोजगार सेवक! शेखपुरा में निगरानी का बड़ा एक्शन

Bihar Vigilance: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शेखपुरा जिले में मनरेगा के तहत काम के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार को #BiharVigilance,#SheikhpuraNews,#CorruptionCrackdown

Bhagalpur Crime भागलपुर में रेलवे यात्रियों की बल्ले-बल्ले! चेन स्नैचिंग करने वाला खगड़िया गैंग धराया, 6 बदमाश अरेस्ट

Bhagalpur Crime News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन काटने वाले कुख्यात खगड़िया गिरोह का पर्दाफाश। जीआरपी और आरपीएफ ने 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिससे यात्रिय #BhagalpurCrime,#RailwaySafety,#KhagariaGang

भागलपुर में नशे के सौदागरों की खैर नहीं! दबोचा 10.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर, युवाओं को बचाने की ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ मुहिम...

Bhagalpur Drug Trafficking: भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस ने एक युवक को 10.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 'स्वस्थ #BhagalpurDrug,#BiharPoliceAction,#SwasthYuvaBhagalpur

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा की अदालतों ने प्राणलेवा हमला, महिला से दुर्व्यवहार और ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट के कई आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अब उन्हें पटना हाईको #DarbhangaNews,#BiharCourt,#BailRejected