back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Madhubani News | Basopatti News | राम जानकी मंदिर की जमींन पर अवैध कब्जेधारी की माफियागीरी, चलाईं ट्रैक्टर, लोगों को तलवार, लाठी, कुदाल से काटा…मचा बवाल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News | Basopatti News | राम जानकी मंदिर की जमींन पर माफिया ने चलाई ट्रैक्टर। विरोध करने पर लोगों पर तलवार, लाठी, कुदाल से वार कर जख्मी कर दिया।…मचा बवाल है जहां राम जानकी मठ की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों और मंदिर कमेटी के सदस्यों के बीच विवाद गहरा गया है। सदस्यों ने पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, हमला में प्रयुक्त हथियार स्थानीय थाना को सुपुर्द किया है। जो तस्वीर आप देशज टाइम्स पर देख रहे हैं वह कोदरकट्टा गांव की है जहां घटनास्थल पर जुटी भीड़ पूरे की गवाह भी है और विरोध में उतरा भी है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News |राम जानकी की जमीन पर माफियागीरी

बासोपट्टी पश्चिमी पंचायत के कोदरकट्टा गांव में राम जानकी स्थान की जमीन पर दो पक्षों में विवाद का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक पक्ष से राम जानकी स्थान कोदरकट्टा के अध्यक्ष दुलार मंडल ने बासोपट्टी थाना को एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज करवायी है।

- Advertisement -

Madhubani News | Basopatti News | करीब 30 की संख्या में पहुंचे लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश

दर्ज प्राथमिक में बताया गया है कि प्राथमिक विद्यालय कोदरकट्टा के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित राम जानकी मंदिर के भूमि पर ट्रैक्टर से खेत जुताई कर रहे थे। उसी क्रम में बुंदेलखंड गांव के जीवछ पासवान, प्रमोद पासवान सहित बीस से तीस की संख्या में अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है कि कमिटी के सदस्यों के साथ गाली गलौज किया। नामजद व्यक्ति सहित अज्ञात लोगों पर तेज हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का भी आरोप लगाया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sugar Mills: सकरी और रैयाम चीनी मिलों के खुलने का रास्ता साफ, मिला नया जीवन, Darbhanga- Madhubani के 2401 गांवों के गन्ना किसानों को शुद्ध लाभ, पढ़िए कहां के किसान करेंगे गन्ना की सप्लाई, पूरी लिस्ट

Madhubani News | Basopatti News | राम जानकी कमेटी के कई सदस्य जख्मी

इस घटना में कमिटी के कई सदस्य जख्मी हुए। इसमें सुनील राम, सुनीता देवी,विनोद कुमार मंडल,सैनी मंडल,राम नारायण मंडल,जगू मंडल सहित अन्य जख्मी हुए। जिनका प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कुछ लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में प्रयोग किए गए तलवार, कप्ता, लाठी, कुदाल बासोपट्टी थाना को सुपुर्द कर दिया है।

Madhubani News | Basopatti News | थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया

इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है। इधर राम जानकी मंदिर कोदरकट्टा के सदस्यों ने कारवाई की गुहार लगाई है। इससे पूर्व भी सीओ से अवैध कब्जा कर खेती करने वाले के विरुद्ध कारवाई की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण आज इस प्रकार की हालात उत्पन्न हुई है।

Madhubani News | Basopatti News | कई वर्षों से राम जानकी मंदिर जमीन पर अवैध कब्जा

जानकारी के अनुसार, विगत कई वर्षों से राम जानकी मंदिर जमीन पर अवैध कब्जा है। जिसको खाली करने के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद पटना के द्वारा पूर्व में लगभग दर्जनों आवेदन जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अंचलधिकारी के भेजा गया। जिसमें कुछ पहल हुई और मंदिर समिति का गठन किया गया, लेकिन अवैध कब्जा वाली भूमि अभी तक खाली नहीं करवायी जा सकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोबाइल टचस्क्रीन: आपकी उंगलियों का जादू, जानें कैसे करती है काम!

Mobile Touchscreen: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है और इसकी कार्यप्रणाली...

T20 वर्ल्ड कप 2026: ‘अभिषेक शर्मा’ का दमदार ऐलान, डक के बाद भी नहीं बदलेंगे खेलने का तरीका!

Abhishek Sharma: क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सनसनी अभिषेक...

सुरभि ज्योति ने बताया कैसा रहा उनका प्रेग्नेंसी का सफर, जून 2026 में होगी नन्हे मेहमान की एंट्री!

Surbhi Jyoti News: टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से...

नई Renault Duster: 160bhp की पावर के साथ दमदार वापसी, प्री-बुकिंग शुरू!

Renault Duster: अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUV की तलाश में हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें