spot_img

रक्सौल में बना अधिकारियों के लिए शानदार आवास, प्रगाढ़ होंगे इंडो-नेपाल संबंध, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थल सीमा शुल्क रक्सौल में नवनिर्मित विभागीय आवासीय परिसर का किया उद्घाटन, रक्सौल स्थल सीमा शुल्क ने नेपाल के साथ व्यापार के माध्यम से वर्ष 2022-23 में 206 करोड़ के राजस्व की है प्राप्ति : केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

- Advertisement -

पटना/रक्सौल, देशज टाइम्स। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने स्थल सीमा शुल्क रक्सौल में नवनिर्मित विभागीय आवासीय परिसर का उद्घाटन गुरुवार (12.10.2023) को किया।

- Advertisement -

मौके पर केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने भारत नेपाल मैत्री संबंधों की चर्चा करते हुये कहा कि रक्सौल स्थल सीमा शुल्क ने नेपाल के साथ व्यापार के माध्यम से वर्ष 2022-23 में 206 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident |NH 527C पर ऑटो चालक को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौत! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

उन्होंने कहा कि इस नवनिर्मित आवासीय परिसर में टाइप-4 का एक बंगला, टाइप-4 के 14 क्वार्टर और टाइप-3 के छह क्वार्टरों का निर्माण किया गया हैI इसके निर्माण में 12 करोड़ रूपए की लागत आई है।

रक्सौल जैसे छोटे जगह में आवासीय भवनों की कमी है। और यहां पदस्थापित होने वाले अधिकारियों को किराये के मकान में मजबूरी में रहना पड़ता है। इसके अलावा किराये में उपलब्ध भवनों में भी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rail Bridge यात्रियों कृपया ध्यान दें बड़ी खुशखबरी ! मोकामा गंगा नदी नए रेल पुल से शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन- कोसी -सीमांचल को सीधी कनेक्टिविटी - जानिए - तारीख

इस नवनिर्मित आवासीय परिसर के बनने से अधिकारियों के आवास की समस्या का एकहद तक निदान हो गया है। इस आवासीय परिसर के बनने से वहां के अधिकारियों में हर्षोल्लास का माहौल है।

अब यहाँ पदस्थापित अधिकारी अपने कार्यों का निष्पादन ज्यादा बेहतर ढंग से कर पायेंगे क्योंकि अब उन्हें अपने आवास की चिंता नहीं रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आयात-निर्यात से सम्बंधित कार्यों को देर रात में भी निष्पादित कर पाएंगेI

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Train बड़ी खबर! लहेरियासराय में 5 अक्टूबर से रुकेगी जोगबनी दानापुर इंटरसिटी, यात्रियों की मौज

इस उद्घाटन समारोह में डॉ. संजय जायसवाल, सांसद, प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक, सुरजीत भुजबल, सदस्य, सीबीआईसी, अजय सक्सेना, मुख्य आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.)

प्रक्षेत्र पटना, डॉक्टर यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.), पटना, स्मृति नवीन, अपर आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.) प्रक्षेत्र, पटना, अनिश गुप्ता, अपर आयुक्त, सीमा शुल्क (नि.), पटना और सीमा शुल्क रक्सौल के सभी अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Health Camp दरभंगा में ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की राहत |300 से अधिक की मुफ्त जांच,...

Darbhanga Health Camp: दरभंगा के बलहा गांव में भाजपा के 'सेवा समर्पण पखवाड़ा' के तहत 300 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच हुई। प्रथम हॉस्पिटल ने मुफ्त दवाएं भी बांटीं, आर्थिक रूप से कम #DarbhangaNews,#BiharHealth,#FreeMedicalCamp

दरभंगा में बड़ा ऐलान: अब मुफ्त मिलेगी कानूनी मदद, जानें कैसे?

Bihar Legal Aid: दरभंगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बेनीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जेल बंदियों, परिजनों और अपराध पीड़ितों को नालसा की योजनाओं के तहत मुफ्त कानू #BiharLegalAid,#DarbhangaNews,#FreeLegalServices

मोतीझील का बदलेगा रंग-रूप! 9 करोड़ से बनेगा हाईटेक शो, चंपारण के इतिहास को मिलेगी नई पहचान

Bihar Motijheel: मोतिहारी की ऐतिहासिक मोतीझील में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो बनेगा। यह शो चंपारण के इतिहास, संस्कृति और विरासत को जीवंत करेगा, जिससे पर्यटन #BiharMotijheel,#MotihariTourism,#LightAndSoundShow

Darbhanga News जाले में शराब माफियाओं पर पुलिस का कहर! घर से मिली 5 लीटर देसी दारू, एक गिरफ्तार

Bihar Liquor Ban: जाले पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरैठा गांव में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में पांच लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई और एक व्यक्ति #BiharLiquorBan,#JaleNews,#DarbhangaPolice