back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Chapra: स्वर्ण आभूषण दो दुकानों में भीषण चोरी, विरोध में सड़क पर उतरे व्यवसायी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज। सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार स्थित स्वर्ण आभूषण की दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसके विरोध में आक्रोशित व्यवसायियों ने छपरा-महमदपुर नेशनल हाईवे को शुक्रवार को दिन में घंटों जाम रखा और यातायात बाधित कर दिया। बताया जाता है कि थाने से महज 100 गज की दूरी पर स्थित चंदन ज्वेलर्स तथा अमित अलंकार ज्वेलर्स नामक दो दुकानों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों दुकानों से करीब 20 लाख रुपए मूल्य से अधिक की संपत्ति की चोरी की गई है।
इस मामले में दुकानदार पप्पू साह तथा तुलसी साह ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना दिये जाने पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई करने में आनाकानी किये जाने के कारण सड़क जाम की गई। आक्रोशित व्यवसायियों ने नेशनल हाईवे पर आगजनी कर अपने आक्रोश का इजहार किया तथा लगातार बढ़ रही चोरी, डकैती, हत्या अपहरण तथा लूट की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की। व्यवसायियों का कहना था कि बढ़ती अपराधिक घटनाओं के कारण जलालपुर के व्यवसायियों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है।
बताया जाता है कि गुरुवार की रात में जलालपुर थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित स्वर्ण आभूषण की दो दुकानों का शटर काटकर तथा लॉकर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली। व्यवसायियों को घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई, जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। पहले दुकान का का शटर टूटा हुआ पाया और जब अंदर गये तो लाॅकर भी टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गये। आक्रोशित व्यवसायी वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका थी और पुलिस सड़क जाम कर रहे व्यवसायियों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही थी। बताते चलें कि दिसंबर माह में जलालपुर में हुई चोरी, डकैती, अपहरण तथा हत्या की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही है।
अपहृत छात्र की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया था। बसडिला गांव के विनय प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार का 29 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया, जिसका शव क्षत-विक्षत हालत में 10 दिनों पहले बरामद किया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें