back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar News | Bihar Crime News | बिहार में AIMIM नेता की हत्या और हत्या में माले नेता को 20 साल की सजा…सदस्यता भी जाएंगीं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News | Bihar Crime News | बिहार में AIMIM नेता की हत्या और हत्या में माले नेता को 20 साल की सजा…सदस्यता भी जाएंगीं। कारण, फ्लोर टेस्ट के बाद नीतीश सरकार के लिए लॉ एंड आर्डर को संभालना। अपराध पर नियंत्रण बड़ी जबावदेही है। गोपालगंज के NH 531 थाना अंतर्गत अपराधियों ने लखनऊ के लिए थावे जंक्शन निकले AIMIM नेता असलम मुखिया की बीच रास्ते में ही गोली मारकर हत्या से खलबली शांत भी नहीं हुआ कि माले नेता को हत्या के जुर्म में बीस साल की सजा सुनाई गई है। अब उनकी सदस्यता भी जाएगी। यह महागठबंधन का एक प्वाइंट और घटा देगा।

- Advertisement -

Bihar Crime News | भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल को 20 वर्ष की सज़ा

असलम मुखिया AIMIM के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष के साथ साथ एक बड़े व्यवसाई और गोपालगंज स्थित इमामबारे के प्रधान भी थे। महागठबंधन को एक और झटका लगा है, हत्या के मामले में आरोपी रहे भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल को 20 वर्ष की सज़ा सुनाई गई है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | 2015 में हुए जे पी सिंह हत्या कांड में विधायक के साथ 23 अन्य को भी उम्र कैद और 10 हज़ार का जुर्माना

आरा सिविल कोर्ट में एमपीएमएलए कोर्ट ने सज़ा सुनाई है। 2015 में हुए जे पी सिंह हत्या कांड में विधायक के साथ 23 अन्य आरोपियों को भी उम्र कैद की सज़ा और 10 हज़ार का जुर्माना लगाया गया है। 20 साल की सजा के बाद विधायक की सदस्यता जा सकती है।

- Advertisement -

Bihar Crime News | सजा मिलने के बाद मनोज मंजिल पुलिस हिरासत में

दरअसल, भोजपुर जिला के अगिआंव (सुरक्षित) सीट से माले के विधायक मनोज मंजिल को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। सजा मिलने के बाद मनोज मंजिल पुलिस हिरासत में ले लिए गए हैं। मंगलवार को आरा व्यवहार न्यायालय की एमपी/एमएलए कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई। 2015 में अजीमाबाद थाना के बड़गांव में जेपी सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई थी। इस केस में मनोज मंजिल समेत 23 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।

Bihar Crime News | हत्या पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीने कहा

बिहार के गोपालगंज में AIMIM के प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ ​​असलम मुखिया की हत्या पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीने कहा, नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने तोहफा दिया। हमारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता गोपालगंज में अब्दुल सलाम की हत्या कर दी गई है।

Bihar Crime News | नीतीश कुमार के शासन में कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है

सीवान में भी दो महीने पहले हमारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की हत्या कर दी गई थी। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार के शासन में कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। वहां राजद नहीं बल्कि बीजेपी है। लेकिन कानून एवं व्यवस्था का मुद्दा अभी भी जारी है। दुर्भाग्य से, सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है…जिम्मेदारी सरकार की है।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo में बर्ड फ्लू का खतरा: 24 घंटे निगरानी, दर्शकों के लिए कड़े नियम लागू
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में ‘SKY’ के लिए दीवानगी की नई मिसाल!

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब भी 'SKY' यानी सूर्यकुमार यादव उतरते हैं,...

EPFO: 50,000 रुपये सैलरी पर ऐसे पाएं रिटायरमेंट में 5.5 करोड़ का फंड!

EPFO: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सिर्फ काम करना ही काफी नहीं, बल्कि...

T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8: कब, कहां और कैसे देखें सीधा प्रसारण?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है! आईसीसी टी20 विश्व...

CMA Exam जून 2026: आईसीएएमएआई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया

CMA Exam: कॉस्ट अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें