spot_img

Madhubani के राजनगर में विवाहिता की मौत, अपने कमरे में बेड पर पड़ी मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव में एक विवाहिता की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर भैरव स्थान थाना क्षेत्र के रामखेतारी संतनगर गांव निवासी देव नारायण कामत ने स्थानीय थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया है।

- Advertisement -

आवेदन में वर्णित करते हुए कहा है कि हमारी पौत्री आसना कुमारी (24) की शादी एक वर्ष पूर्व राजनगर थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव निवासी उमेश कुमार चौधरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से दहेज और धमकी आसना को दिए जाने लगा।

- Advertisement -

सोमवार को ठिकहा गांव से जानकारी मिली कि हमारी पौत्री आसना कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मैं जब ठिकहा गांव अपनी पोती के घर पहुंचा, तो देखा कि आसना कुमारी (24) मृत अवस्था में अपने कमरे में बेड पर पड़ी थी। इधर, घटना के बाद मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

- Advertisement -

एचएचओ अरविंद कुमार नें बताया प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि मृतका की गला दबाकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय एचएचओ अरविंद कुमार, पुअनि अभिमन्यु शर्मा, ट्रेनी पुअनि मेघा कुमारी सदल-बल ठिकहा गांव पहुंचे। तथा, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Police Promotion रेंज के 269 पुलिसकर्मियों को मिलेंगी पदोन्नति!

Bhagalpur Police Promotion News: भागलपुर रेंज के पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने रेंज के कुल 269 पुलिसकर्मियों की#BhagalpurPolice,#BiharPolice,#PolicePromotion

Bihar Monsoon News: मॉनसून पर आई बिहार के लिए सबसे बड़ी खबर! किसान भाइयों अब तो खुशियों की तोरणद्वार सजा लीजिए!

बिहार में मॉनसून अपने तय समय पर दस्तक देगा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी खुशखबरी। पहले देरी की आशंका थी, लेकिन अब 13 से 15 जून के बीच मॉनसून राज्य में प्रवेश#BiharMonsoon,#BiharWeather,#AgricultureNews

Bihar Corruption News: करोड़ों का घोटाला! रिशु श्री मामले में 3 अधिकारी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी IAS फरार, राज्य में सनसनी!

बिहार भ्रष्टाचार न्यूज़: रिशु श्री टेंडर घोटाले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी IAS संजीव हंस अभ#BiharCorruption,#RishuShriScam,#SanjeevHans

Bhagalpur Bridge News: बड़ा फैसला! भागलपुर का ‘जीवनरेखा’ विक्रमशिला सेतु अब नहीं रहेगा जर्जर, जानें कब तक होगा निर्माण

भागलपुर के ऐतिहासिक विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने पुल का गहन निरीक्षण कर मरम्मत की य#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharInfrastructure