spot_img

Madhubani के अंधराठाढ़ी में विवाहिता को नाश्ते में मिली जहर वाली मौत

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: ससुराल में विवाहिता की मौत, मृतका की मां ने ससुराल वालों पर लगाया नाश्ते में जहर देकर मारने का आरोप, पति,सास,ससुर व ननद सहित 9 लोगों को बनाया नामजद

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी, मधुबनी देशज टाइम्स। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में एक विवाहिता की ससुराल में मौत हो गयी। इसको लेकर महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डुमरा गांव के वार्ड संख्या 1 की एक महिला कबीला की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गयी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi NCR Weather दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम! आंधी-बारिश से मिली ठंडक, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

लोगों के अनुसार महिला ने ससुराल में प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया था। इधर कबीला के मायके वालों ने जहर खिलाकर मार देने का आरोप लगाते हुए रुद्रपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। मृतका की मां ने अपने आवेदन में ससुराल पक्ष पर नाश्ते में जहर देकर कबीला को मार डालने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics तेजस्वी यादव का RSS पर भड़काऊ बयान: "अंग्रेजों के सामने पैंट गीली करने वाले पीट रहे हमारी बहन-बेटियों को!"

उन्होंने अपने आवेदन में पति,सास,ससुर और ननद सहित 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।कबीला का मायका भैरवस्थान थाना क्षेत्र के भरौल गांव में है। तकरीबन 8 साल पूर्व डुमरा गांव निवासी मो. सलाउद्दीन के साथ धूमधाम से उसका विवाह हुआ था। कबीला अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को भी छोड़ गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबीला काफी आर्थिक दिक्कतों के बीच कर्ज लेकर अपना काम काज चला रही थी और परिवार का भरण पोषण कर रही थी। मृतका के पति मो. सलाउद्दीन महाराष्ट्र में मजदूरी का कार्य करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। पिछले कुछ दिनों से ये विवाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें:  चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में 'डिजिटल अरेस्ट' से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

मंगलवार को फोन पर दोनों के बीच काफी बहस हुई और गुस्से में आकर कबीला ने जहर खा लिया। जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए ले गए। घटना की जानकर मिलते ही उसके मायके से भी लोग आए और बेहतर इलाज के लिए उसे दरभंगा ले गए।

मगर रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में रुद्रपुर थानाध्यक्ष आयशा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। विशेष जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG