spot_img

Madhubani News| Khutauna News | फांसी के फंदे पर झूल गई 20 साल की विवाहिता, Murder और Suicide..गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News | फांसी के फंदे पर झूल गई 20 साल की विवाहिता या हत्या के बाद लटका दी गई। यही है Murder और Suicide के बीच उलझी..गुत्थी जिसे सुलझाने में पुलिस जुटी है। फंदे से झूलती मिली महिला की लाश को नीचे उताकर पुलिस हर एंगिल से तहकीकात में जुटी है। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को फिलहाल पति की तलाश है जो मौके से फरार है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News| Khutauna News |महिला का शव एस्बेस्टस से बने कमरे में लटका मिला

खुटौना प्रखंड के ललमनियां थाना क्षेत्र के डूमरबोना गांव में बीते सोमवार की रात करीब 8 बजे एक 20 वर्षीय विवाहिता का फंदे से झुलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त महिला का शव उसके एस्बेस्टस से बने कमरे में लटका हुआ मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Madhubani News| Khutauna News | सास ने उसका नाम लेकर पुकारा, जवाब नहीं मिला, जब सास कमरे में गई तो…

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की सास ने उसका नाम लेकर पुकारा लेकिन जवाब ना मिलने पर जब उसकी सास उसके कमरे में गई तो देखा की बांस में बंधे दुपट्टे से लटकी हुई है। यह बात जंगल में लगे आग की तरह चारों ओर फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर फंदे से मुक्त कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खाटू श्याम से लौट रहे परिवार पर काल का साया! राजस्थान में कार - ट्रक की टक्कर में 9 की मौत| ड्राइवर को झपकी और 16 सवार

Madhubani News| Khutauna News | पति नसीरूद्दीन मौके से फरार

दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विपिन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं घटना के बाद से मृतका के पति मौके से फरार पाये गए। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मो. नसीरूद्दीन की 20 वर्षीया पत्नी जदीदा खातून के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये रोजाना जुर्माना

Madhubani News| Khutauna News | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का होगा खुलासा

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृत जदीदा खातून के शव को बाबूबरही थाना क्षेत्र के बसहा से आए मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सुपूर्द कर दिया। घटना के बाबत पुलिस ने प्रथमदृष्टया में इसे आत्महत्या की बात कही है। परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस फिलहाल थाने में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मृतका अपने पीछे करीब डेढ़ वर्ष का पुत्र छोड़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar