back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

MGNREGA Scam | मनरेगा घोटाला में Darbhanga भी !, छह मनरेगा पीओ से शोकॉज

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

MGNREGA Scam | मनरेगा में गड़बड़ी कोई नई बात नहीं है। बिहार में लगातार मनरेगा में गड़बड़ी मिले हैं। घोटालों की परतें खुली हैं। कई पंचायत रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त हो चुकी है। कई पंचायत रोजगार सेवकों के वेतन कटे हैं।

MGNREGA Scam | बिहार मनरेगा में बड़ी गड़बड़ी!

कई रोजगार सेवकों से राशि वसूली की कार्रवाई भी हुईं हैं। ऐसे में, बिहार के चार जिले फिर घोटाले की बु आ गई है जहां, छह मनरेगा पदाधिकारियों से कारण पृच्छा किया गया है। इसमें एक दरभंगा के भी मनरेगा पदाधिकारी शामिल हैं। जहां,

MGNREGA Scam | राज्य मनरेगा की ओर से डीडीसी को पत्र

जानकारी के अनुसार, संबंधित जिलों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को शोकॉज करते हुए राज्य मनरेगा की ओर से डीडीसी को पत्र भेजा गया है। कहा गया है कि इसमें शामिल सभी मनरेगा पदाधिकारियों से जवाब तलब करें। कार्रवाई करने की जानकारी दें।

MGNREGA Scam | सामग्री की खरीद मद में अधिक राशि का दुरूपयोग

जानकारी के अनुसार, इन चारों जिले के मनरेगा पदाधिकारियों ने सामग्री की खरीद मद में अधिक राशि का दुरूपयोग किया है। इसी आरोप में इनसे जवाब-तलब करते हुए कहा गया है कि क्यों ना आप सबों पर कार्रवाई की जाए।

MGNREGA Scam | दरभंगा के बहेड़ी में जहां

जानकारी के अनुसार, बिहार के जिन चार जिलों में यह गड़बड़ी मिली हैं। इसमें दरभंगा समेत कटिहार, बांका,मुंगेर शामिल है। दरभंगा के बहेड़ी में जहां अधिक राशि का दुरूपयोग सामने आया है वहीं, बांका के बाराहाट, मुंगेर के तारापुर और कटिहार के कोढ़ा, प्राणपुर और बारसोई प्रखंड शामिल हैं।

MGNREGA Scam | अधिक राशि निकासी के आरोप

जानकारी के अनुसार, इन चार जिलों के छह मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सामग्री मद में अधिक राशि निकासी के आरोप में फंस गए हैं। इनसे शोकॉज किया गया है। इन पदाधिकारियों नेसामग्री मद में निर्धारित सीमा से अधिक राशि निकासी कर भुगतान किया है। मनरेगा के अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रखंडों में राशि के अनुरूप निकासी की एक निश्चित सीमा तय की गयी है। इन पदाधिकारियों ने उस सीमा का उल्लंघन किया है।

MGNREGA Scam | बहेड़ी में 24 लाख की जगह

दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड में 24 लाख रुपये की निकासी करनी थी, लेकिन यहां एक करोड़ 25 लाख रुपये की निकासी कर भुगतान कर दिया गया। कटिहार के कोढ़ा, प्राणपुर और बारसोई प्रखंडों में भी मानक से अधिक राशि की निकासी की गयी है। बारसोई में 65 लाख की जगह लगभग एक करोड़ रुपये की निकासी हुई है।

MGNREGA Scam | यहां भी 72 लाख रुपए की निकासी

बांका के बाराहाट में 24 लाख 50 हजार रुपये की ही निकासी करनी थी, लेकिन यहां भी 72 लाख रुपए की निकासी की गयी। वहीं, मुंगेर के तारापुर में 65 लाख की जगह दो करोड़ रुपये की निकासी की गयी।

 

 

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें