spot_img

Madhubani के झंझारपुर में मैथिली वेब सीरीज नून रोटी पर मंत्री Sanjay Kumar Jha ने कहा, मिथिला और मैथिली के लिए यह सुखद क्षण

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: वेब सीरीज नून रोटी मैथिली और मिथिला के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा:मंत्री संजय झा, मैथिली वेब सीरीज नून रोटी के प्रमोशन के लिए झंझारपुर के मिथिला हाट पहुंचे निर्देशक और कलाकार

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। झंझारपुर के अड़रिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में बीते रविवार की देर संध्या 29 अक्टूबर को मधुर मैथिली यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित होने वाले मैथिली वेब सीरीज नून रोटी का प्रमोशन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने वेब सीरीज नून रोटी टीम के सभी कलाकारों, लेखक व निर्माता निर्देशक को धन्यवाद देते हुए कहा कि मिथिला व मैथिली भाषा भाषियों के लिए यह सुखद क्षण है। मैं व्यक्तिगत रूप से सभी कलाकारों का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने वेब सीरीज नून रोटी को मैथिली और मिथिला के विकास की कड़ी बताया।

- Advertisement -

मंत्री श्री झा ने कहा कि सरकार और विभाग द्वारा मैथिली सिनेमा के विकास के लिए जो भी बन पड़ेगा हर संभव प्रयास व मदद के लिए तैयार हूं। उन्होंने परिचर्चा के दौरान कहा कि छठ दिवाली आदि त्योहारों के बाद शीघ्र ही विभागीय अधिकारी एवं मैथिली सिनेमा जगत से जुड़े निर्माता निर्देशक के साथ एक बैठक कर रूप रेखा तैयार करने पर विमर्श किया जाएगा।

इस दौरान बेव सीरिज के लेखक व निर्देशक विकास झा ने फिल्म को लेकर बताया कि नून रोटी मैथिली वेब सीरिज में बिहार और मिथिला प्रान्त में व्याप्त बेरोजगारी और पलायन की समस्या को अलग दृष्टिकोण से रेखांकित किया गया है। साथ ही इसमें मिथिला क्षेत्र में मौजूद पर्यटन क्षेत्र का विश्लेषण और यहां व्यवसायिक आत्मनिर्भरता के मौजूद विकल्पो को भी दर्शाया गया है। ताकि इस गम्भीर विषय पर सार्थक योजना बनाकर इसका स्थायी समाधान किया जा सके।

उन्होंने ये भी बताया कि बिहार के मिथिला क्षेत्र में सरकारी नौकरी के प्रति एक अलग आकर्षण है, वही स्वरोजगार व व्यवसाय पर बात करने पर अभिभावक अपने बच्चों से विमुख होने लगते है, जिसे आगामी वेब सीरिज देखने के बाद इस विषय पर गम्भीर बहस होने की संभावना है।

इस वेब सीरिज को आनंदम ग्रुप ने पावर्ड किया है। जबकि इसके कार्यकारी निर्मात्री और अभिनेत्री रौशनी झा है। जिन्होने यहां के वासियों के साथ मिथिला समाज के समस्त जनता से अपील करते कहा कि मैथिली भाषा में बनी इस पहले वेब सीरिज को अवश्य देखे। श्रीमती झा ने कहा की नून रोटी विगत 27 अक्टूबर से ही मधुर मैथिली के यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: पटना में 27 लाख लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, 24 घंटे में 3 एनकाउंटर

इसके कुल आठ एपिसोड हैं, जिसमे पहला एपिसोड फ्री में देख सकते हैं और बांकी 7 एपिसोड के लिए मधुर मैथिली यूट्यूब चैनल का मामूली भुगतान पेड कर सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है। उन्होने बताया कि नून रोटी की शूटिंग मिथिला के विभिन्न जिले और स्थान पर की गयी है, जिसमे दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, भागलपुर और पश्चिम चंपारण प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें:  खगड़िया हादसा: NH-31 पर ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर

सभी कलाकार मिथिला बिहार के रहने वाले और रंगमंच से जुड़े हैं। वेब सीरिज के प्रमोशन के मौके पर सिनेमा से जुड़े कलाकारों में आदर्श भारद्वाज, ऋषभ कश्यप, मणि कौशिक, निखिल मिश्र, सत्येन्द्र झा, सोहेल सुलतान, प्रशांत राणा, सागर सिंह, अखिलेश झा और सुमित आदि मौजूद थे। जबकि मुख्य कलाकार में नायक दिवाकर झा एवं प्रज्ञा झा की कमी दर्शकों को खूब खली।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime: दरभंगा में एक साथ 4 लाश...BIG Murder दरभंगा मर्डर: सनकी पति का फितूर...रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और 3 बच्चों की हत्या

सिनेमा का टाइटल सांग कतय जाए छी नवल किशोर यौ संग लेने चलू हमरो को सुमधुर आवाज देने वाली बॉलीवुड की गायिका प्रिया मल्लिक एवं गायक प्रेम प्रकाश कर्ण ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही निर्माता लेखक निर्देशक विकास झा और उनकी पत्नी रौशनी झा ने भी इस सीरिज में अभिनय किया है।

उल्लेखनीय है कि विकास झा और रोशनी झा अपने मधुर मैथिली चैनल पर लोकप्रिय हास्य मनोरंजक कार्यक्रम अलर बलर से मिथिला में जाने जाते है,जिसमें रौशनी झा की लाल काकी के रूप में एक अलग छवि बनी हुई है।

ऐसे सुनहरे मौके पर व्यवस्थापक की ओर से हुई कुछ कमियों को नकारा नहीं जा सकता। प्रमोशन के मौके पर मिथिला हाट में बने ऑडोटोरियम में हजारों की संख्या में लोग दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Bridge: मोहनपुर और बोधगया के बीच की दूरी अब 25 किमी कम, निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Gaya Bridge: गया जिले के मोहनपुर में निरंजना नदी पर बन रहे पुल का...

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 7 साल से अधूरा, करोड़ों के उपकरण जंग खा रहे, मरीज परेशान!

PMCH Super-Specialty Hospital: पटना के पीएमसीएच में मरीजों को कब मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की...

Darbhanga News: बेनीपुर में बिरौल जा रहा सीमेंट ट्रक का SH-56 पर भीषण हादसा, ओवरटर्न होकर पलटा, दबकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

सीमेंट ट्रक हादसा: मंगलवार की सुबह दरभंगा के बेनीपुर में एक ऐसा हादसा हुआ,...

Bihar Land Acquisition : बिहार लैंड एक्विजिशन: जमीन मालिकों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, मिलेगा 4 गुना मुआवजा!

Bihar Land Acquisition: बिहार में ज़मीन अधिग्रहण को लेकर मची खलबली के बीच अब...