back to top
19 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Minister List | बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए मदन सहनी, हरि सहनी, नीतीश मिश्रा को क्या मिला…कौन बने नए शिक्षा मंत्री और संजय झा के बाद जलसंसाधन मंत्री

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Minister List | बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। जानिए मदन सहनी, हरि सहनी, नीतीश मिश्रा को क्या मिला…। कौन बने बिहार के नए शिक्षा मंत्री।

Bihar Minister List | सबसे अहम, जल संसाधन मंत्री कौन बनें…संजय झा के बाद

साथ ही, सबसे अहम, जल संसाधन विभाग जिसके अब तक मंत्री संजय कुमार झा रहें हैं। उनके बाद अब जल संसाधन मंत्री इस नीतीश सरकार में किसे बनाया गया है, जहां नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। एक दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। इसमें नए 21 मंत्रियों को जगह मिली थी। अब नए मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा हो गया है। देखिए पूरी लिस्ट। साथ में, सीएम नीतीशक कुमार के पास क्या रहेगा, जानिए

Bihar Minister List | मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा

जानकारी के अनुसार, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जदयू और भाजपा ने अपने-अपने कोटे के मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया गया। बिहार के नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार होंगे। विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन विभाग की कमान थमायी गयी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS Transfer: 11 IAS अफसरों का तबादला, बड़ी पोस्टिंग, Paliganj, Muzaffarpur, Mohania समेत कई अनुमंडल में नए SDO नियुक्त

Bihar Minister List | जदयू के मंत्रियों के विभाग पूरी तरह बदल दिए गए हैं

सीएम नीतीश कुमार ने भले ही जदयू के मंत्रियों में महेश्वर हजारी को छोड़ कर कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन जदयू के मंत्रियों के विभाग पूरी तरह बदल दिए गए हैं। पिछली सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी का विभाग बदल गया है। साथ ही सुनील कुमार, जयंत राज, रत्नेश सदा का भी विभाग बदल गया है। शीला मंडल, लेशी सिंह और मदन सहनी के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Bihar Minister List | शिक्षा मंत्री जदयू के सुनील कुमार को बनाया गया है

बिहार का शिक्षा मंत्री जदयू के सुनील कुमार को बनाया गया है। नयी सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग का जिम्मा अबतक विजय कुमार चौधरी के पास थे, जिन्हें अब जल संसाधन विभाग की कमान सीएम नीतीश कुमार ने थमायी है। जदयू के कद्दावर नेता अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य विभाग की बागड़ोर संभालेंगे।पिछली सरकार में भवन निर्माण विभाग की कमान उनके पास थी जिसे अब जयंत राज संभालेंगे।

Bihar Minister List | सीएम नीतीश कुमार के पास रहेंगे ये विभाग..

  • सामान्य प्रशासन,गृह,मंत्रिमंडल सचिवालय,निगरानी,निर्वाचन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं।
यह भी पढ़ें:  Patna Metro का Trial Date फाइनल! अब Darbhanga वाले पूछ रहे – यहां कब दौड़ेंगी Metro?

Bihar Minister List | जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

सुनील कुमार, जदयू : शिक्षा विभाग
अशोक चौधरी, जदयू : ग्रामीण कार्य विभाग
जयंत राज, जदयू : भवन निर्माण विभाग
शीला मंडल, : परिवहन विभाग
विजय कुमार चौधरी, जदयू : जल संसाधन विभाग
लेशी सिंह, जदयू : खाद्य आपूर्ति विभाग
मदन सहनी, जदयू : समाज कल्याण विभाग
रत्नेश सदा, जदयू : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
महेश्वर हजारी, जदयू : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
मंगल पांडेय, भाजपा : स्वास्थ्य विभाग
रेणु देवी, भाजपा : मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
नितिन नवीन, भाजपा : नगर विकास विभाग
जनक राम, भाजपा : एससी एसटी कल्याण विभाग
कृष्णनंदन पासवान, भाजपा : गन्ना विभाग
सुरेंद्र मेहता, भाजपा : खेल विभाग
संतोष कुमार सिंह, भाजपा : श्रम संसाधन विभाग
नीतीश मिश्रा : उद्योग एवं पर्यटन विभाग
हरि सहनी, भाजपा : पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग
केदार गुप्ता, भाजपा : पंचायती राज विभाग
दिलीप जायसवाल, भाजपा : भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग

Bihar Minister List | जानिए, पढ़िए पूरी लिस्ट…

  1. नीतीश कुमार, जदयू : सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन
  2. सम्राट चौधरी, भाजपा : वित्त विभाग, वाणिज्य-कर विभाग
  3. विजय कुमार सिन्हा, भाजपा : पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग
  4. सुनील कुमार, जदयू : शिक्षा विभाग
  5. अशोक चौधरी, जदयू : ग्रामीण कार्य विभाग
  6. जयंत राज, जदयू : भवन निर्माण विभाग
  7. शीला मंडल, जदयू : परिवहन विभाग
  8. विजय कुमार चौधरी, जदयू : जल संसाधन विभाग, संसदीय कार्य विभाग
  9. विजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू : ऊर्जा विभाग, योजना एवं विकास विभाग
  10. डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा : सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  11. श्रवण कुमार, जदयू : ग्रामीण विकास विभाग
  12. संतोष कुमार सुमन, हम : सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाध, आपदा प्रबंधन विभाग
  13. सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय : विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
  14. लेशी सिंह, जदयू : खाद्य आपूर्ति विभाग
  15. मदन सहनी, जदयू : समाज कल्याण विभाग
  16. रत्नेश सदा, जदयू : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
  17. महेश्वर हजारी, जदयू : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
  18. मंगल पांडेय, भाजपा : स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग
  19. नीरज कुमार बबलू, भाजपा : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
  20. रेणु देवी, भाजपा : मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
  21. नितिन नवीन, भाजपा : नगर विकास विभाग एवं विधि विभाग
  22. जनक राम, भाजपा : एससी एसटी कल्याण विभाग
  23. कृष्णनंदन पासवान, भाजपा : गन्ना विभाग
  24. सुरेंद्र मेहता, भाजपा : खेल विभाग
  25. संतोष कुमार सिंह, भाजपा : श्रम संसाधन विभाग
  26. नीतीश मिश्रा : उद्योग एवं पर्यटन विभाग
  27. हरि सहनी, भाजपा : पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण विभाग
  28. केदार गुप्ता, भाजपा : पंचायती राज विभाग
  29. दिलीप जायसवाल, भाजपा : भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग
  30. जमा खान, जदयू : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

जरूर पढ़ें

DARBHANGA में बड़ी वारदात — रात के सन्नाटे में पांच बदमाशों ने चलाई गोलियां, लोगों ने कहा, असुरक्षित महसूस करते हैं, क्या है मामले...

दरभंगा | जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक बड़ी वारदात...

Darbhanga में दो कमरे, पांच क्लास… बच्चों के भविष्य से ‘ खिलवाड़ ‘, जानिए

दरभंगा | जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति...

मां बनने वाली थी रूपा, Darbhanga में दरिंदगी की हद, दहेज़ नहीं मिलने पर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, मां ने कहा — मेरी...

क्यों रे! दहेज के बिना बेटी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई? कानून है,...

‘इतनी बड़ी चोरी पहले कभी नहीं देखी’, 16 लाख की चोरी से कांपा Darbhanga, लोगों में दहशत, सहमा पूरा इलाका

दरभंगा, कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के गोठानी पंचायत अन्तर्गत बसौल (गीदड़ गंज) गांव में बीती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें