back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

Monsoon Update के साथ Bihar Weather Update: मानसून बिहार में घुसा,आते ही टूटा 17 साल पुराना रिकार्ड, कई जिलों में झमाझम बारिश, 6 जिले भारी बारिश के रडार पर, जानिए अगले 5 दिन…?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में मानसून ने घुसते ही गदर मचाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही एक दिन समय पूर्व आए मॉनसून ने 17 सालों का रिकार्ड भी आते ही तोड़ दिया है। दक्षिण बिहार में कोई राहत नहीं बख्शने के मूड में दिख रहा मानसून अगले चौबीस घंटे के भीतर बिहार के कई हिस्सों में घुसेगा।

जानकारी के अनुसार, बिहार के अधिकांश हिस्सों में अभी भी भीषण लू चल रही है। हालांकि, कहीं धूप के बीच बीच बीच में कहीं छाया भी दिख रहे हैं लेकिन फिलहाल बिहार के मौसम का हाल यही है कि मॉनसून ने 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

17 साल बाद पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के रास्ते मानसून की एंट्री तय समय से एक दिन पहले हुई है, लेकिन मानसून के पूरी तरह सक्रिय नहीं होने से प्रदेश को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पटना समेत ज्यादातर जिलों का तापमान 40 के पार है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

मौसम विभाग ने मंगलवार को आठ जिलों में लू चलने की संभावना जताई है, जबकि दह जिलों से बारिश की संभावना है, जहां से मानसून ने प्रवेश कर लिया है और अब वहां बारिश शुरू हो गई है।

लगभग 17 साल बाद फिर से मॉनसून समय से पहले बिहार पर मेहरबान हुआ है। मॉनसून आने से पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई। इससे राज्य के 24 शहरों के तापमान में कमी आई है। लोगों को हीट वेव और झुलसा देने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता अभी बनी रहेगी. वहीं अगले 24 घंटों में राज्य के पूर्णिया, भागलपुर, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, भागलपुर जिलों में बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही यहां वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है। मॉनसून की सक्रियता से वातावरण में नमी बनी रहेगी। पश्चिमी हवा का असर होने के कारण अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में 105.2 एमएम, बलरामपुर (कटिहार) में 57.2 एमएम, सिकटी (अररिया) में 56.4 एमएम, सोनहौला (भागलपुर) में 50.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अगले दो दिनों में पटना में 20 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून का असर दिखना शुरू हो जाएगा। बिहार के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से राहत मिलेगी।

बिहार में तेरह जून से मॉनसून आने का दिन निर्धारित है, लेकिन एक दिन पूर्व बारह जून को उत्तर पूर्व बिहार के पांच से छह जिलों में मॉनसून ने दस्तक दिया है।

पूर्णिया और किशनगंज जिले में मॉनसून के दस्तक देते ही भारी बारिश भी शुरू हो गई। इससे पहले 2006 में मॉनसून ने समय से पहले  छह जून से दस्तक दिया था।

दक्षिण बिहार में लू भीषण गर्मी से परेशान हैं। उत्तर बिहार में भारी और मध्यम स्तर की बारिश हो रही है तो दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें:  Samastipur के दो मासूम भाई-बहनों की Patna में संदिग्ध मौत, कार से मिली लाशें, टीचर पर शक, मां बोली-डबल मर्डर

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को छह जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इनमें मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल और भागलपुर जिले में वर्षा होने का अनुमान है।

वहीं दक्षिण बिहार और उत्तर पश्चिम बिहार के सभी जिलों में अगले पांच दिनों तक वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है, जबकि एक से दो डिग्री तापमान में वृद्धि के साथ भीषण गर्मी पड़ने के अनुमान हैं।

मौसम विभाग ने आज आठ जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है। इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, शेखपुरा, नवादा और गया जिला शामिल हैं। इन जिलों में तापमान में वृद्धि, भीषण गर्मी के साथ लू की संभावना बनी रहेगी।

इसके अलावा राजधानी पटना, नालंदा, वैशाली, बक्सर, जहानाबाद एवं अरबल में भी तापमान में हल्की वृद्धि के साथ भीषण गर्मी का अनुमान है।

जरूर पढ़ें

खिरोई और बागमती लौट आओ फिर से धरा पर– 40 साल, पहली बार, ऐसी ‘रुसवाई’- ‘रुख’ मोड़ लिया कैसा -किसानी छोड़ देंगे ‘हम’

स्पेशल स्टोरी- आंचल कुमारी। सावन-भादो में सूखी खिरोई नदी! किसान बोले – 40 साल...

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें