back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Madhubani में मॉप अप ड्राइव से मिली 76% लोगों में फाइलेरिया से लड़ने की शक्ति

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: एमडीए के दौरान मधुबनी के 8.98 लाख लोगों ने खायी फाइलेरिया की दवा •लक्ष्य के सापेक्ष में 76 % लोगों ने खायी दवा• विभाग के साथ सहयोगी संस्थाओं ने भी अभियान में किया सहयोग

- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी में एमडीए अभियान एवं छूटे हुए लाभार्थियों को दवा खिलाने के लिए संचालित मॉप अप ड्राइव अब खत्म हो चुका है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार झा ने बताया कि जिले में शहरी क्षेत्र सहित तीन प्रखंडों में अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

विभाग द्वारा 11,86,433 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके विरुद्ध 898426 लोगों को दवा खिलाई गई। 75.72 प्रतिशत लाभुकों ने अभियान के दौरान दवा का सेवन किया। डॉ. झा ने बताया कि अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी विभाग को अपना सहयोग लोया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Employee Strike: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर ब्रेक! सरकार और कर्मचारी संघ के बीच बनी बात, जानें ताजा अपडेट्स

माइक्रोप्लान बनाकर संचालित किया गया अभियानडॉ. झा ने बताया कि जिले में अभियान की सफलता के लिए पहले माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इसके लिए टीम गठित की गयी थी। पर्यवेक्षक अभियान के दौरान दवा खिलाने वाली टीम का सुपरविजन कर रहे थे। और, सभी के सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल बनाने में मदद मिली। अभियान के बारे में जिले में व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया।

लाभप्रद है फाइलेरिया की दवा का सेवन :डॉ. झा ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिसे फाइलेरिया के दवा सेवन से ही बचा जा सकता है।कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्षण सामने आने में वर्षों लग जाते हैं। इसीलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है।

उन्होंने बताया कि लोगों को खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।आम लोगों में फाइलेरिया की दवा सेवन के साइड इफ़ेक्ट के बारे में कुछ भ्रांतियां हैं, जिसे दूर करने की सख्त जरूरत है।

फाइलेरिया की दवा सेवन से जी मतलाना, हल्का सिर दर्द एवं हल्का बुखार हो सकता है जो शरीर में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी के मरने के ही कारण होता है।दवा सेवन ही फाइलेरिया से सुरक्षित रहने का सबसे सशक्त उपाय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: सेमीफाइनल का रास्ता हुआ मुश्किल, टीम इंडिया के लिए क्या हैं आगे के ‘समीकरण’?

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं!...

कैफ ने उठाई बुमराह के इस्तेमाल पर उंगली, क्या रोहित की कप्तानी होती तो तस्वीर कुछ और होती?

Jasprit Bumrah: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम...

संसद में Sarkari Naukri पाने का शानदार मौका: ऐसे करें तैयारी और आवेदन

Sarkari Naukri: हर युवा का सपना होता है एक प्रतिष्ठित और सुरक्षित सरकारी नौकरी...

जसप्रीत बुमराह के गलत इस्तेमाल पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित की कप्तानी की दिलाई याद

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस सदमे में हैं! साउथ अफ्रीका के खिलाफ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें