spot_img

Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही, बच्चे को बचाने में झुलसी मां…तीन घर राख में जमींदोज

यह हकीकत है। बिल्कुल, पटकथा सरीखे लिखती चलीं गईं शबनम।...खुद जल गईं...। कलेजे को बचा लिया। मां की झुलसी सूरत आग की बदहवासी की पूरी सच्चाई बयां कर रही है। जहां...एकबारगी, बेनीपट्टी का रजघट्टा दर्द में कहर उठा है।

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही दिखी। बुधवार को आग ने लाखों की संपत्ति पलभर में खाक कर दिया जहां, बच्चे को बचाने में मां झुलस गईं। अग्नि में जलकर तीन घर राख में जमींदोज हो गए। एकबारगी बेनीपट्टी का रजघट्टा दर्द में कहर उठा।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| Benipatti News | मां की झुलसी सूरत बदहवासी की पूरी सच्चाई बयां कर रही है जहां…

अगलगी की घटना के बाद ग्रामीणों की अथक कोशिश आग बुझाने की दिखी मगर तब तक देर हो चुकी थी। तीन घर जलकर राख हो चुके थे। एक बच्चा उसी आग में फंस गया जिसे बचाने के दौरान मां की झुलसी सूरत बदहवासी की पूरी सच्चाई बयां कर रही है जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना जू में बड़ा बदलाव! 11 साल बाद आ रही 'वंदे भारत' वाली टॉय ट्रेन, बच्चों की मौज |समस्तीपुर में होगा निर्माण

Madhubani News| Benipatti News | आग लगी कैसे, कुछ भी पता नहीं….बस जद्दोजहद है, वीरानी है, मातमी साया है…

बेनीपट्टी अंचल-थाना क्षेत्र के बररी पंचायत वार्ड 6 रजघट्टा गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। साथ ही घर में फंसे बच्चे को निकालने के दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गयी। हालांकि, आग कैसे लगी इसका पता नही चल सका है़।

Madhubani News| Benipatti News | पहले शमशाद, फिर इरशाद…मुर्तुजा के घर उठे ज्वाला के ताप ने कुछ ना बख्शा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले मो. शमशाद के घर में आग लगी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप पकड़ लिया और एक एक करके मो. इरशाद और मो. मुर्तुजा के घर को अपने आगोश में समां लिया। आग की तेज लपटों को देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो घर में रहे सभी लोग बाहर की ओर भाग अपनी जान बचायी।

यह भी पढ़ें:  वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत: चिराग पासवान तो पहुंचे, पर विधायक तेजस्वी यादव कहां हैं?

Madhubani News| Benipatti News | बिल्कुल पटकथा सा लिखती चलीं गईं शबनम…खुद जल गईं…कलेजे को बचा लिया

इधर, शमशाद के बच्चें घर में ही फंसे रह गए, जहां उनकी पत्नी शबनम उर्फ मुन्नी खातून ने अपने जान की परवाह किये बगैर घर में पुनः प्रवेश कर चारों ओर से आग की लपटें तेज रहने के बावजूद बच्चे की जान बचाई, उसे घर से बाहर निकालकर लायी। हालांकि, बच्चें को घर से निकालने के दौरान मुन्नी खुद गंभीर रूप से झुलस गयी। जिनका इलाज चल रहा है़।

Madhubani News| Benipatti News | घंटों मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू

सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम उनके इलाज/उपचार में जुट गयी है़। उधर, आग की तेज लपटों को देख स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद अग्निशमन कार्यालय और थाना एवं अंचल को सूचित करते हुए आग बुझाने के प्रयास में लोग जुट गए। कुछ समय बाद अग्निशमन की एक छोटी वाहन पहुंची, जहां आग बुझाने के कार्य में गति आयी और घंटों मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें:  BSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन: तत्कालीन सचिव समेत 30 पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

Madhubani News| Benipatti News | शरीर में रहे कपड़ों के अलावे कुछ भी नही बचा। खाने, रहने और पहनने की गंभीर समस्या

लेकिन तब सभी के घर और उसमें रखे सामान जलकर स्वाहा हो चुके थे। बताया जा रहा है़ कि अगलगी की घटना में शमशाद, इरशाद और मुर्तुजा के घर में रहे कपड़े, अनाज, जेवरात, बर्तन, फर्नीचर और कैश सहित लाखों रुपए मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। कुल मिलाकर कहें तो शरीर में रहे कपड़ों के अलावे कुछ भी नही बचा। अग्नि पीड़ित परिवारों के समक्ष खाने, रहने और पहनने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है़। इस संबंध में सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar