back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

#CrimeInBihar – शख्स की मौत के बाद बवाल, थाना पर उग्र भीड़ का हमला, कई गाड़ियों में लगाई आग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला से बड़ी घटना सामने आ रही है. जहां सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पीएचसी में जमकर हंगामा किया. वही युवक के शव को थाना के गेटपर रखकर जमकर हंगामा करते हुए थाना परिसर में लगी वाहन को आग के हवाले कर दिया. भीड़ ने मोतिहारी के चिरैया थाना पर हमला करते हुए कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीएचसी के डॉक्टरों व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया। आक्रोशितों ने अस्पताल की कुर्सियों सहित शीशे आदि को पूरी तरह तोड़ दिया। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सरेह में भाग कर अपनी जान बचायी ।
आक्रोशितों का कहना है
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल का इलाज किये बिना ही उसे अस्पताल के बाहर मरने के लिए घटों छोड़ दिया। यदि समय से इलाज होता तो उसकी जान बच सकती थी।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर पड़े युवक के शव को लेकर सीधे थाना पहुंच गया।थाना के सामने शव को रख जमकर हंगामा किया। फिर आक्रोशित भीड़ थाने में घुस कर वहां खड़ी ट्रैक्टर,कार व कई बाइक में आग लगा दिया। इतना से भी क्रोध शांत नही हुआ तो पुलिसर्किमयों पर जमकर पथराव किया। 
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohit Sharma ने पत्नी रितिका संग भारत-पाक मुकाबले में भरा जोश, देखें स्टेडियम से खास तस्वीरें

Rohit Sharma: रोहित शर्मा: कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम आज क्रिकेट के सबसे बड़े...

आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग: 16 फरवरी 2026 – शिव आराधना का विशेष दिन Aaj...

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें