spot_img

एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्टेट बैंक के पास एक घर में अचानक से आग लग गई। जिससे घर में मौजूद 5 लोग बुरी तरह जल गए। जिनमें तीन लोग की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थनीय लोग आग को (5 people of the same family burnt alive, 3 dead, 2 in critical condition) बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,गोदाम में रखी रूई में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जो देखते-देखते पहली मंजिल तक पहुंच गई। बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं था। क्योंकि नीचे आग लगी हुई थी। सुबोध खुद को बचाने के लिए छत से कूद गए। सभी लोगों को दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना घोड़ासहन रेलवे ढाला रोड की है। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद कई फायर बिग्रेड की गाड़ी और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस प्रशासन भी घटना स्थल पर मौजूद है। वहीं दो लोग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Lalu Prasad Yadav News: सिंगापुर से लौटे लालू, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी की भावुक विदाई; आंखें नम कर देने वाला संदेश!

इस घटना के बाद इलाके में अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया। इस घटना में मरने वालों में पति-पत्नी समेत एक और शख्स शामिल हैं, वहीं पिता-बेटी की हालत गंभीर हैं। मरनेवालों में रौशन पड़ित (25), उनकी पत्नी सविता देवी (22) हैं। घायलों में सालू कुमारी (15), रौशन के पिता सुबोध पड़ित शामिल हैं।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम का हालत बना हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Teacher Murder News: दहलाने वाली वारदात, गयाजी में सरकारी शिक्षक खैरूउद्दीन की निर्मम हत्या, पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका!

गयाजी में एक सरकारी शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उनका शव बेलागंज और चाकंद के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला, जिसके पैर गमछे से बंधे हुए थे। इस निर्मम हत्या सGayaTeacherMurder,BiharCrime,BelaganjNews

Bihar EV Charging News: EV चालकों के लिए खुशखबरी! चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार देगी ₹15 लाख तक का तोहफा

राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वालों के लिए बड़ी सब्सिडी योजना का ऐलान किया है। 75 हजार से 15 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेग#BiharEVNews,#ElectricVehicle,#ChargingStationIndia

रसोई गैस हुई महंगी! दिल्ली में ₹29 बढ़ा सिलेंडर का दाम, क्या होगा आपके बजट का?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी हुई है। अब 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा, जिससे परिवारों का मासिक बजट#DelhiLPG,#PriceHike,#DomesticGas

Nalanda Crime News: नालंदा में गैंग रेप: खाना बनाने गई युवती से दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म,

नालंदा में खाना बनाने के बहाने घर बुलाकर एक युवती के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, ज#NalandaCrime,#GangRape,#BiharNews