back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

मध्यप्रदेश से काम दिलाने के झांसे में बिहार में फंसी 7 लड़की मानव तस्करों के चंगुल से निकलीं

spot_img
- Advertisement -

ध्यप्रदेश से काम दिलाने के झांसे में बिहार में फंसी 7 लड़की मानव तस्करों(Human Trafficking)  के चंगुल से निकल गई है। सभी को काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश के जबलपुर से बुलाकर लाई गई थी। इन सात लड़कियों को शिकारगंज थाना क्षेत्र में कैद कर लिया गया था। जहां से मोतिहारी पुलिस ने उन लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कैटरिंग के काम के बहाने इन लड़कियों को यहां लाया गया। फिर उनलोगों को दूसरे काम करने हेतु दबाव बनाया जाने लगा। इसी बीच मौका पाकर लड़कियों ने एसपी डा.कुमार आशीष को फोन लगा दिया। जिसके बाद एसपी ने टीम गठित कर छापेमारी कर सात लड़कियों को मुक्त करा लिया है।साथ ही झांसा देकर लड़कियों को यहां लाने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस आशय की सूचना जबलपुर पुलिस को दे दी गयी है। वहां से पुलिस टीम मोतिहारी पहुंचेगी। जिसके बाद सत्यापन कर सभी लड़कियों को सौंप दिया जायेगा।उक्त विशेष छापामारी टीम का नेतृत्व सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया।वही टीम के अन्य सदस्य के रूप मे छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान,ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व शस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र विनायक चतुर्थी 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का संपूर्ण ज्ञान

Chaitra Vinayak Chaturthi 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की...

नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: डिज़ाइन, फीचर्स और दमदार इंजन का नया संगम

Mahindra Thar: भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी धाक जमाने वाली महिंद्रा थार अब एक...

आईपीएल 2026 से पहले इन बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कटा, टीमों की बढ़ी चिंता!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के लिए!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें