
मोतिहारी जिले के पिपराकोठी थानाक्षेत्र के कुडिया गांव मे शराब बेचे जाने की सूचना पर आज छापेमारी करने गयी उत्पाद पुलिस पर शराब कारोबारियो ने हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि उत्पाद पुलिस निरीक्षक अंकेश राज के नेतृत्व उक्त गांव मे छापेमारी करने गयी उत्पाद पुलिस की टीम पर कारोबारियों ने पहले पथराव किया फिर लगभग चार रांउड गोलियां भी चलायी। साथ ही पकडे गए 2 पेटी शराब लेकर भागने मे सफल हो गये।
हालांकि इस हमले मे किसी के हताहत होने की सूचना नही है,लेकिन हमले मे गृह रक्षक सिपाही अंजन साह रामबाबु राय व नजबुद्दीन बुरी तरह घायल हुए बताये जा रहे है कि पुलिस बल की संख्या कम थी और कारोबारियो की संख्या ज्यादा जिस कारण शराब कारोबारियो ने न केवल पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बल्कि एक सिपाही का मोबाइल भी छीनकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद प्रभारी उत्पादक अधीक्षक के साथ अधिकारियों की बैठक की जा रही है।







