

मोतिहारी के सुगौली में प्रेमी-प्रेमिका को सजा देने का तालिबानी चलन चल पड़ा है। सुगौली पंचायत के तालिबानी फैसले का वीडियो हमेशा सामने आता रहता है। जनवरी 22 में ही भरी सभा में पंचायत के लोगों ने पत्नी से कहा कि वह अपने पति को चप्पल से मारे। वह युवक भी मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। यह घटना भी गुरुवार की बताई गई थी। आज फिर गुरूवार है। आज की तालिबानी हरकत से पहले जान लीजिए जनवरी में क्या हुआ था।
गत जनवरी में जमीन पर बैठा शख्स सुगौली थाना क्षेत्र का रहने वाला था जिसकी चप्पल से पिटाई करने वाली उसकी पत्नी है। वहीं लात से मारने वाला युवक उसका साला है। तस्वीर देखिए आपको याद आ जाएगा।
बताया जा रहा है कि युवक किसी लड़की से मिलने गया था तब लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद पत्नी को बुलाया गया था। फिर पत्नी से पीटने के लिए कहा। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की की शादी सुगौली थाना क्षेत्र में हुई थी। लड़की शादी के बाद अपने मायके आई थी। इसी बीच सुगौली थाना क्षेत्र का रहने वाला यह 35 वर्षीय युवक उससे मिलने गांव पहुंच गया। इसके बाद युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आज क्या हुआ अब आगे पढ़िए
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रेम प्रसंग में भागी लड़की के साथ भगाने के आरोप में दो अन्य लोगों की पिटाई हुई है। दो गिरफ्तार शेष आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। आइए खबर की ओर
मोतिहारी जिले में एक महिला और दो नाबालिग लड़कियों को बांधकर युवकों के डंडे से पिटाई करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी वार्ड नंबर तीन का बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि गांव की एक लड़की तीन दिनों पूर्व किसी लड़के के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों के अपने स्तर से खोजबीन करके लड़की को बरामद कर लिया लड़की के बरामद होने के बाद परिजनों को पता चला कि गांव की एक महिला और एक किशोरी ने मिलकर उसकी बेटी को एक लड़के के साथ भगाया था। इसी बात से नाराज होकर परिजनों ने बरामद लड़की के साथ एक महिला और किशोरी को रस्सी से बांध कर जमकर पिटाई की।
घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष गांव पहुंचे। दोनों जख्मी किशोरियों के साथ महिला को इलाज के लिए सुगौली पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनलोगों का इलाज चल रहा है। सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए थे।
सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर उक्त गांव में हम पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो पाया कि
35 साल की महिला और लगभग सोलह सत्रह साल की दो लड़की को बांधकर रखा गया था। उक्त तीनों पिटाई के कारण घायल हो गये थे। तीनों में एक सत्रह साल की लड़की जो प्रेम प्रसंग में घर से भाग गई थी।वही एक महिला व एक लडकी जिस पर भागने वाली लड़की के परिवार ने लड़की को भगाने के आरोप में बांधकर पिटाई किया गया था।
उन्होने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भेज कर आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।साथ ही इस मामले में अंगद सहनी व बुधिया देवी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।





You must be logged in to post a comment.