spot_img

Big Accident: मोतिहारी में एंबुलेंस की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एंबुलेंस से इलाज के लिए जा रही युवती भी मरी, ड्राइवर लापता, विरोध में सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और एशियन हाईवे 42 पर रविवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बंजरिया एनएच 28 ए पर लोकनाथपुर-वृतिया चौक के समीप लापरवाह एंबुलेंस चालक ने रविवार को तीन युवकों को रौद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं, एंबुलेंस पर सवार बेतिया की युवती अनुप्रिया ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, एक की हालत गंभीर है जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एंबुलेंस सड़क से बीस फीट नीचे जाकर गढ्ढ़े में पलट गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के वृत्तिया चौक के पास हुई। जहां बेतिया की ओर से आ रही एक एंबुलेंस की ठोकर से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस पर सवार मरीज ने भी समय से अस्पताल नहीं पह़ुंचने के कारण दम तोड़़ दिया।

- Advertisement -

मृतक उत्तरप्रदेश के बदायूं जिला के टाटा जाला निवासी 22 वर्षीय सुनील राठौर और बंजरिया थाना क्षेत्र के झखिया के वार्ड नंबर-9 निवासी 15 वर्षीय सरफराज आलम है। सुनील ठेला पर मिठाई बेचता था। जबकि सरफराज साइकिल पर किसी के साथ कही जा रहा था।

वहीं एंबुलेंस पर सवार मरीज बेतिया जिले के केदार चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री अनुप्रिया ने भी समय से अस्पताल नहीं पह़ुंचने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वह बेतिया जिले के नौतन थाने के तिलगाछी की रहने वाली है।

वहीं, एंबुलेंस में सवार बच्ची चनपटिया प्रखंड के तुनिया विशुनपुर पंचायत के मुखिया संतोष चौधरी की सबंधी बताई गई है। जिसे गंभीर स्थिति में मोतिहारी लाया जा रहा था। घायल 16 वर्षीय सोनू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अनुप्रिया के पिता ने बताया कि उसे मेनिनजाइटिस की बीमारी थी। उसका इलाज बेतिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी के रहमानिया नर्सिंग होम में ले जा रहे थे, जहां घटना में उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद एबुंलेंस का ड्राइवर लापता है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर तुरकौलिया व बंजरिया थाना की पुलिस के साथ सीओ मणिकुमार वर्मा व बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार सदल-बल पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद यातायात समान्य किया जा सका।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence