spot_img

Shriram Finance Loot | श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में दिनदहाड़ बड़ी लूट, कर्मियों को बनाया बंधक, एक चढ़ा लोगों के हत्थे

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है। शहर के अतिव्यस्त बलुआ चौक स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में दिनदहाड़े नकाबपोश हथियार बंद लगभग आधा दर्जन अपराधियों ने लूट की बड़ी कोशिश की। घटना सोमवार करीब साढे़ (Big robbery in the office of Motihari Shriram Finance Company) दस बजे की है।

- Advertisement -

Shriram Finance Loot | दो पिस्तौल, मैगजीन और फाइनेंस ऑफिस के सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क बरामद

पकड़े गए अपराधी के पास से दो पिस्तौल, मैगजीन और फाइनेंस ऑफिस के सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क बरामद हुआ है। विस्तृत जानकारी में, नगर थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय में बाइक से आए छह हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को हथियार के बल पर एक जगह इकट्ठा किया और सीसीटीवी का हार्ड डिस्क निकाल लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Shriram Finance Loot | अपराधियों ने फाइनेंस कार्यालय के कर्मियों को बंधक भी बनाया

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय से दिनदहाड़ बदमाशों ने करीब आठ लाख रुपये लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब छह अपराधियों ने फाइनेंस कार्यालय के कर्मियों को बंधक भी बना लिया। वैसे,लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crop Fire: सिवान से नवादा तक धधके किसानों के अरमान, करोड़ों की फसल राख

Shriram Finance Loot | लोगों के चिल्लाने और विरोध से लुटेरे लूट की घटना को नहीं दे पाए सही से अंजाम

मौके पर लोगों के चिल्लाने एवं विरोध को देख लुटेरे लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाये।। वहीं मौके पर भागने के दौरान गिरा बदमाशों में से एक का पिस्तौल बरामद किया गया है। लोगों से घिरते देख लुटेरे बहु मंजिली इमारत पर अवस्थित श्रीराम फाइनेंस की कार्यालय से भागने लगे। इसी बीच शोर शराबा सुन मौके पर जुटे स्थानीय व्यवसायियो की भीड़ ने एक अपराधी को पकड़ लिया जिसके पास से दो पिस्टल व मैगजीन के अलावा फाइनेंस कार्यालय का हार्ड डिस्क व मोबाइल बरामद किया गया।

Shriram Finance Loot | दफ्तर खुलनते ही करीब आधा दर्जन घुसे अपराधी

साथ ही लुटेरों की तीन बाइक भी बरामद की गई। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह फाइनेंस कंपनी का दफ्तर खुलने के साथ करीब आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने दफ्तर में प्रवेश किया। प्रवेश करने के साथ यहां काम कर रहे कर्मियों को हथियार के बल पर अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। फिर रुपयों की मांग की।

Shriram Finance Loot | गेट पर कर्मी को पकड़ा, अन्य कर्मियों को किया रूम में बंद

गेट पर मौजूद कर्मी को पकड़ा और अन्य कर्मियों के साथ एक रूम में बंद कर दिया। शाखा प्रबंधक को बाहर लाकर लॉकर खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि लॉकर नहीं खुला नहीं तो बड़ी लूट हो सकती थी।

Shriram Finance Loot | फिर मच गया शोर

कर्मियों ने बताया कि यहां पैसा नहीं है, तब वो इसी भवन के ऊपरी तल पर स्थित श्रीराम जेनरल इंश्योरेंस के दफ्तर की ओर जाने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों को भनक लगी और नाराज लोगों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश करते हुए शोर मचाना शुरू किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish- Modi की जोड़ी हिट हो गइल...Nitish राज्यसभा MP... PM मोदी ने सराहा अनुभव, राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी ताकत

Shriram Finance Loot | 1 धराया, 5 अपराधी मौका-ए-वारदात से फरार

कर्मियों ने हिम्मत दिखाकर एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि अन्य पांच अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी राज समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मियों की ओर से पकड़े गए अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार की जनता बनेंगी गवाह...., गांधी मैदान खाली करो कि 'सरकार' आ रहे हैं!

Shriram Finance Loot | पुलिस तलाश रही अब सुराग, कर रही तहकीकात

इधर सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी सदर श्रीराज एवं डीएसपी अरेराज रंजन कुमार नगर थाना इंस्पेक्टर विश्वमोहन चौधरी सहित भारी संख्या में पुलिस बल श्रीराम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है।पकड़ा गया अपराधी छपरा जिला का बताया गया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Railway News: खुशखबरी! फिरोजपुर से झंझारपुर के बीच चलेगी Summer Special Train, जानें रूट और टाइम टेबल

Summer Special Train: बिहार के मधुबनी और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए एक...

Darbhanga News: दरभंगा में Navodaya Sports Competition नवोदय में खेल महाकुंभ शुरू, 249 खिलाड़ियों का जोश हाई

Navodaya Sports Competition: बिहार के दरभंगा जिले में इन दिनों खेल का जुनून सिर...

Bhagalpur News: गुमशुदा मोबाइल रिकवरी… भागलपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 9 लाख के 41 मोबाइल लौटे

मोबाइल रिकवरी: भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। 'ऑपरेशन मुस्कान'...

Darbhaga Education News: श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की शिक्षा और संस्कार के 12 गौरवशाली साल, भव्य समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय वर्षगांठ पर...

विद्यालय वर्षगांठ: बिरौल स्थित श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और संस्कारों के...