spot_img

Bihar News : मोतिहारी में रॉड, हथियारों से लैस नकाबपोश डकैतों का किराना व्यवसायी दो भाइयों के घर धावा, लूटी लाखों की संपत्ति, कई बम फोड़े

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के छौडादानो थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे महुआवा ओपी के महुआवा गांव में बीती रात करीब 12 से 18 नकाबपोश डकैतों ने किराना व्यवसायी मनोज साह और उनके भाई जयचंद साह के घर धावा बोलकर करीबन पांच लाख नगदी समेत गहने लूट लिये।

- Advertisement -

वारदात है देर रात की…जब सो रहे थे पीड़ित

जानकारी के अनुसार लूटेरे लूट को अंजाम देने के बाद कई बम फोड़ते हुए भाग निकले। उक्त घटना रात्रि 1:05 बजे के आसपास की बतायी जा रही है।

- Advertisement -

सभी डकैत लोहे के रॉड एवं हथियारो से लैस थे। जो व्यवसायी के परिजनों के साथ मारपीट करते हुए सभी को पहले दो कमरों में बंद कर दिया। उसके बाद जमकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि सभी डकैत बंगाली भाषा में बात कर रहे थे। सभी डकैत टी-शर्ट व हाफ पैंट पहने हुए थे।

- Advertisement -

महुआवा थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर डकैतों के भागने की दिशा में छापेमारी की। परंतु तब तक सभी डकैत अंधेरे और रात का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे।

उल्लेखनीय है कि यह पूरा क्षेत्र नेपाल से सटे होने के कारण पूर्व से ही नक्सली गतिविधियों के साथ आईएसआई के गतिविधियों का केन्द्र के रूप चिन्ह्रित रहा है। इस कारण क्षेत्र मे कई तरह की चर्चाएं छिडी हुई है। घटना के बाद आसपास के व्यवसायियो मे दहशत का माहौल कायम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...