spot_img

शिक्षा समिति के चुनाव में जमकर चली लाठी-डंडे और लात-घुसा, पदाधिकारी और कर्मी जान बचाकर स्कूल के पीछे के दरवाजे से भागे

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। सोशल मीडिया पर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिजबनी बैरिया टोला की बताई जा रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वीडियो में स्कूल के शिक्षा समिति के चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। बैठक मे हल्ला-हंगामा के बीच लाठी-डंडा व लात-घुसा चलता भी स्पष्ट दिख रहा है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के अनुसार शिक्षा समिति के चुनाव कराने पहुंचे शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और कर्मी को जान बचाकर स्कूल के पीछे के दरवाजे से भागना पडा।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है। बावजूद शिक्षा विभाग शिक्षा समिति का चुनाव करवाया जा रहा था। जहां एकतरफा दबाव बनाकर एकपक्ष को शिक्षा समिति का सचिव बनाने की योजना शिक्षा विभाग की थी।

जिसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण भड़क उठे तथा कई ग्रामीण स्कूल परिसर में पहुंचकर सचिव पद की दावेदारी करने लगे। इस बीच जमकर मारपीट में लाठी-डंडा व लात- घुसा चला।

इस बाबत पूछने पर बीईओ ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि मारपीट को देखकर तत्काल शिक्षा समिति के चुनाव पर रोक लगा दी गई है। मामले की जानकारी के बाद जिला प्रशासन ने भी संदर्भित लोगों पर कारवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...