spot_img

मोतिहारी के भ्रष्टतम जिला अवर निबंधक बृज बिहारी शरण निलंबित, निगरानी की रेड में मिले थे करोड़ों

spot_img
- Advertisement -

टना से मोतिहारी से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां निगरानी की टीम में छापेमारी के दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति मिलने के बाद मोतिहारी के भ्रष्ट जिला अवर निबंधक बृज बिहारी शरण को निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

इस संबंध में मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। निलंबन की अवधि में मुख्यालय पूर्णिया जिला अवर निबंधन कार्यालय निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, निगरानी ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करने के बाद पटना समेत तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। ब्यूरो की छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला था।

- Advertisement -

निगरानी ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद निबंधन विभाग ने बृज बिहारी शरण को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय पूर्णिया जिला अवर निबंधन कार्यालय निर्धारित किया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में जिला अवर निबंधक बृज बिहारी शरण पर दो फरवरी को केस दर्ज किया था।

दर्ज किये गये केस के आधार पर निगरानी ने उनके पटना सहित तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला था। निगरानी ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद निबंधन विभाग ने बृज बिहारी शरण को निलंबित कर दिया है।

जिला अवर निबंधक के पटना के पूर्णेंदु नगर मोहल्ला में स्थित आवास पर निगरानी की टीम ने लगभग 11 लाख रुपये कैश के अलावा दो किलो से अधिक सोने-चांदी के गहने और सात बैंक खातों में जमा 82 लाख रुपये बरामद किये थे। जेवरातों की कीमत करीब 24 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई। इसके अलावा 14 पॉलिसी के कागजात भी मिले थे, जिनकी कीमत भी लाखों में आंकी गयी है। कई स्थानों पर जमीन और फ्लैट से जुड़े 11 कागजात भी मिले हैं, जिनकी कीमत भी करोड़ों में आंकी गयी है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शराबबंदी उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, नवगछिया कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 5-5 साल की सजा और ₹1 लाख जुर्माना

बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों पर न्यायालय ने एक...

भागलपुर में Illegal Weapon के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने धर दबोचा; जानिए पूरा मामला

Illegal Weapon: भागलपुर में अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते...

Aguwani Sultanganj Bridge: मुख्य सचिव पंकज पाल ने किया हवाई निरीक्षण, निर्माण में आएगी तेज़ी

Aguwani Sultanganj Bridge: बिहार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक अगुवानी सुल्तानगंज पुल के...

Bhagalpur Road Accident: ऑटो-ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, 4 घायल, नशे में था चालक?

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने...