back to top
13 जुलाई, 2024
spot_img

Khalistani Terrorist मिलने के बाद 1000 कुख्यात अपराधियों पर नकेल, गुंडा परेड, बॉन्ड डाउन और संपत्ति कुर्की…बड़ा हड़कंप है!

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

1000 अपराधियों की पहचान, बॉन्ड डाउन और गुंडा परेड। बड़ी कार्रवाई। 2024 में लूट-डकैती में 20% गिरावट। मोतिहारी बना बिहार में कानून का मॉडल जिला। SP स्वर्ण प्रभात का मास्टर प्लान – 1000 अपराधी चिह्नित। मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई – खालिस्तानी आतंकी की गिरफ्तारी और अपराधियों पर जबरदस्त शिकंजा!

मोतिहारी में बड़ी कामयाबी: 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, 1000 अपराधियों पर पुलिस की नई सख्ती

मोतिहारी क्राइम कंट्रोल का बड़ा सेंटर बन रहा है। मोतिहारी से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों (NIA) और पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 10 लाख रुपये के इनामी खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई NIA और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने की है। आतंकी की गिरफ्तारी के बाद उसे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद सुरक्षित स्थान पर पूछताछ के लिए भेजा गया।

कौन है कश्मीर सिंह गलवड्डी?

कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह, लुधियाना (पंजाब) का रहने वाला है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा रहा है। उस पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, आतंकी साजिश और फंडिंग के गंभीर आरोप हैं। IPC की धारा 120B, 121, 121A और UAPA की धारा 17, 18, 18B, 38 के तहत मुकदमे दर्ज हैं। NIA कई महीनों से उस पर नजर रखे हुए थी और उसकी गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

NIA और पुलिस की गुप्त कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी हुई। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आतंकी को पूछताछ के लिए हाई-सिक्योरिटी जगह पर ले जाया गया। अब इस मामले में खालिस्तानी नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद है।

1000 शातिर अपराधियों पर मोतिहारी पुलिस की नई रणनीति

मोतिहारी पुलिस ने अब जेल से जमानत पर छूटे करीब 1000 अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में एक नया मास्टर प्लान लागू किया गया है, जो अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा पैदा कर रहा है।

एसपी स्वर्ण प्रभात की योजना में क्या है खास?

1. चिह्नीकरण और सत्यापन: पिछले 5 वर्षों में जमानत पर छूटे 1000 अपराधियों की सूची तैयार। सभी का गुंडा परेड कर डिजिटल प्रोफाइल बनाई जा रही है

2. बॉन्ड डाउन : प्रत्येक अपराधी से 3 से 5 लाख रुपये का बॉन्ड लिया जा रहा है।उन्हें भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई जा रही है। यह कार्रवाई BNSS की धारा 126/129 के तहत की जा रही है।

3. डिजिटल निगरानी सिस्टम: पुलिस सभी अपराधियों के फोटो, आधार, मोबाइल नंबर, केस हिस्ट्री का डिजिटल एल्बम तैयार कर रही है।इससे भविष्य में अपराध होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।

4. गुंडा परेड से सार्वजनिक चेतावनी

चिह्नित अपराधियों को पुलिस लाइन में आम जनता के सामने परेड कराया जा रहा है। इससे समाज में डर का माहौल और पुलिस की सख्ती का संदेश जा रहा है।

अभियान का असर: अपराध में गिरावट

2024 में लूट के 45 और डकैती के 12 मामले दर्ज, जो 2023 की तुलना में 20% कम हैं। संगठित अपराध पर लगाम के लिए यह रणनीति बेहद प्रभावी मानी जा रही है।एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, “जो भी अपराध करेगा, वह फिर से जेल में होगा”।

बिहार के अन्य जिलों के लिए मिसाल

मोतिहारी पुलिस का यह ‘Zero Tolerance Model’ अब बिहार के अन्य जिलों के लिए रोल मॉडल बन सकता है। इस सख्त अभियान से शराब माफिया, ड्रग्स तस्कर, भू-माफिया और कॉन्ट्रैक्ट किलर सभी पर नकेल कसी जा रही है। आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और अपराधियों में खौफ साफ देखा जा रहा है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

सतीश झा, दरभंगा | मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे...

बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स| DeshajTimes| दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में...

डॉक्टर से दिखलाकर लौट रही थी महिला, रास्ते में मिक्सर मशीन ट्रक से कुचलकर मौत, 3 जख्मी-Bakarganj में दिल दहला देने वाला हादसा!

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज पाली राम चौक के पास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें