spot_img

हॉस्पिटल चौक स्थित कचरे के ढेर से मिला दो नवजात शिशुओं का शव, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस, पढ़िए बालिका गृह कनेक्शन

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में नवजात शिशुओं के शव बरामदगी का सिलसिला बढ़ता (death body of newborn child found in motihari) जा रहा है। सोमवार को भी शहर के हॉस्पिटल चौक स्थित कचरे के ढेर से दो नवजात शिशुओं का शव बरामद किया गया है।

- Advertisement -

पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी
इसके बाद शहर सहित देहात क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है। जहां देखें, लोगों में नवजात शिशुओं के मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल चौक पर सोमवार को एक युवक कचरे के ढेर में प्लास्टिक चुनने आदि के लिए गया, तो देखा कि कचरे के ढेर में दो नवजात शिशुओं का शव पड़ा हुआ है।

- Advertisement -

24 अक्टूबर को बालिका गृह के नजदीक से मिला था एक नवजात का शव

नवजात शिशुओं का शव देखते हीं वह जोर से चिल्लाया, इसके बाद वहां घटना की जानकारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। नवजात शिशुओं के शव मिलने की सूचना तुरंत लोगों ने नगर थाना पुलिस को दी। तत्काल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है। पुलिस भी कार्टून में फेंके मिले दो शिशुओं के शव को देखकर अचंभित हैं।

पुलिस ने नवजात दोनों शिशुओं के शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। साथ हीं अस्पताल प्रशासन सहित स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर इस बाबत सीएस अंजनी कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी। उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को भी बरियारपुर बाइपास एएच-42 स्थित बालिका गृह के पास से भी एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया था। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में शराबबंदी उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, नवगछिया कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 5-5 साल की सजा और ₹1 लाख जुर्माना

बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों पर न्यायालय ने एक...

भागलपुर में Illegal Weapon के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने धर दबोचा; जानिए पूरा मामला

Illegal Weapon: भागलपुर में अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते...

Aguwani Sultanganj Bridge: मुख्य सचिव पंकज पाल ने किया हवाई निरीक्षण, निर्माण में आएगी तेज़ी

Aguwani Sultanganj Bridge: बिहार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक अगुवानी सुल्तानगंज पुल के...

Bhagalpur Road Accident: ऑटो-ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, 4 घायल, नशे में था चालक?

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने...