spot_img

बिहार में Burning Train से मचा कोहराम, चलती ट्रेन में लगी आग, कुछ ही देर में धधकने लगे डिब्बे,

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले के रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर भेलवा स्टेशन के समीप पुल संख्या 39 के पास रविवार को एक डेमू ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में आग लग गई।

- Advertisement -

अचानक लगी आग के कारण ट्रेन से यात्रा कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उक्त घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बतायी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रक्सौल में रविवार की सुबह-सुबह चलती ट्रेन के इंजन में आग लग गई। चलती ट्रेन के इंजन से धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। वहीं ट्रेन में आग लगने के बाद ट्रेन के गार्ड ने इसकी जानकारी तुरंत चालक दल के सदस्यों को दी और ट्रेन तत्काल रुकवाई। बिहार में Burning Train से मचा कोहराम, चलती ट्रेन में लगी आग, कुछ ही देर में धधकने लगे डिब्बे,गनीमत यह रही कि, इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। इस आग पर सबसे पहले नजर गार्ड की पड़ी। उन्होंने चालक दल के सदस्यों को इसकी सूचना दी। स्टेशन करीब होने की वजह से ट्रेन की गति काफी कम थी। इसलिए ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।

- Advertisement -

दरअसल बताया जा रहा है कि रक्सौल जंक्शन से नरकटियागंज जा रही ट्रेन नंबर-05541 के इंजन में अचानक धुंआ उठने लगा। धुंए को सबसे पहले ट्रेन के गार्ड ने ही देखा और उसने तुरंत चालक दल को इस घटना की जानकारी दी। इस दौरान यात्रियों में यह धुंआ देखकर हड़कंप मच गया( चीख-पुकार मचाने लगी। गार्ड के बताने पर तुरंत रेलगाड़ी रोक दी गई। इसके बाद घबराए हुए यात्री तुरंत बोगियों से बाहर आ गए। इस घटना की वजह से फिलहाल रक्सौल-नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेनों का आवाजाही बंद है।

ये सवारी गाड़ी भेलाही स्टेशन के आउटर के समीप पहुंची थी कि इसके इंजन से धुआं उठता दिखा। इंजन से धुआं उठता देख सवारी गाड़ी के गार्ड ने इसकी जानकारी तुरंत ही चालक दल के सदस्यों को दी। हालांकि तब तक यात्रियों ने ट्रेन से उठता धुआं देख लिया था और ट्रेन में खलबली मच गई। यात्रियों को जान की चिंता सताने लगी।

डेमू ट्रेन रक्सौल जंक्शन से नरकटियागंज के लिए जा रही थी। घटना की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी रक्सौल के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी भी हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इंजन में लगी आग फैली नहीं जिस कारण किसी जान माल की क्षति नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद रक्सौल-नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल बंद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence