spot_img

बिहार में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची हरियाणा पुलिस पर हमला, कई पुलिसकर्मी जख्मी, गाड़ी किया क्षतिग्रस्त

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। जिले के कोटवा थानाक्षेत्र में डोडा और अफीम कारोबार के आरोपी को गिरफ्तार करने गुरुवार को बिहार के मोतिहारी जिले के कोटवा पहुंची हरियाणा पुलिस पर कारोबारियों ने हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के अंबाला में गिरफ्तार एक ट्रक चालक की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस कोटवा के एक कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए कोटवा पहुंची थी। हालांकि इस बात की जानकारी हरियाणा पुलिस ने कोटवा थाना पुलिस को नहीं दी थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक आरोपी को हरियाणा पुलिस ने कोटवा पहुंच गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन कारोबारी को ले जाने के दौरान कोटवा ओवरब्रिज के नजदीक घेरकर कोरोबारियों और उनकी टीम ने एकाएक हरियाणा पुलिस पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया तथा कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

साथ ही पुलिसकर्मियों की गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।उक्त घटना से घबराए हरियाणा पुलिसकर्मियों ने कोटवा स्थित एक पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई।

सदर डीएसपी अरूण कुमार गुप्ता ने आज बताया कि हरियाणा पुलिस कोटवा सादे लिवास में पहुंची थी। वर्दी में नहीं होने के कारण संदेह होने पर कारोबारी सहित वहां के स्थानीय लोग हरियाणा पुलिस पर हमला कर दिया तथा उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया।

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी थी। मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...