
मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो लोगों की हत्या (Murder) कर लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना आदापुर के नेपाल की सीमा से सटे सिरिसिया कलां की है।
मृत दोनों व्यक्ति की पहचान हरपुर ओपी थाना क्षेत्र के कचुरवारी गांव के नवल यादव के पुत्र 25 वर्षीय मनीष यादव और ब्रह्मदेव यादव के पुत्र 46 वर्षीय भरत यादव के रूप में की गयी है। आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करी में आपसी गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया है।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सदल घटना स्थल पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र तनाव है। पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव को मोतिहारी पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। जांच पड़ताल जारी है।
आदापुर थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि मृत दोनों शराब तस्करी के अन्य कारोबार में लिप्त थे। जिस कारण इनकी अन्य तस्करों के साथ आपस में रंजिश थी। पुलिस (Police) सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।







