spot_img

मोतिहारी में फिल्मी स्टाइल में मर्डर, युवक भागता रहा, खदेड़ते अपराधी दनादन बरसाते रहे गोली…मारी 6 गोली, खेतों में काम करने वाले बने रहे तमाशबीन

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर आ रही है। यहां, फिल्मी स्टाइल में मर्डर हुआ है। युवक भागता रहा और उसे खदेड़ते अपराधी दनादन गोली बरसाते रहे। इस दौरान अपराधियों ने 6 गोली मारी।

- Advertisement -

इस दौरान खेतों में काम करने वाले लोग तमाशा देखते रहे। और, बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक युवक को फिल्मी स्टाइल में एक-एक कर छह गोली मारकर हत्या कर दी। युवक भागता रहा और अपराधी पीछे से उसे गोली मारता रहा। घटना स्थल से चार गोली और छह खोंखे बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

मोतिहारी में फिल्मी स्टाइल में मर्डर, युवक भागता रहा, खदेड़ते अपराधी दनादन बरसाते रहे गोली...मारी 6 गोली, खेतों में काम करने वाले बने रहे तमाशबीनयुवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इससे पहले रविवार की देर रात्रि कुड़वाचैनपुर में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी से लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी करते हुए पचास हजार लूट लिए थे। पुलिस दोनों ही मामले में जांच में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

जानकारी के अनुसार, अहले सुबह पहाड़पुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया नहर के पास एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक युवक को दनादन छह गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। गोलियो की तड़तड़ सुन खेत में काम कर रहे लोग भागने लगे।

सूचना पर पहुंची पहाड़पुर पुलिस ने घटना स्थल से छह खोखा व चार जिंदा कारतूस बरामद कर करवाई में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही बाइक से तीनों सवार होकर आए थे। युवक भागता गया। वहीं अपराधी गोली मरते गए। बताया गया है कि युवक को पीठ, कंधा व सर में गोली लगी है।

दूसरी तरफ, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के परसा चौक के समीप व्यवसायी से लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियो ने उसे गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। किराना व्यवसायी शंभु साह के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिन्हें निजी क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है।

लगभग 50 हजार की लूट की बात बतायी जा रही है। इस दौरान व्यवसायी पुत्र मुन्ना कुमार ने अपराधियो का पीछा किया तो खरूहा गांव के पास बाइक छोड़ तीनों अपराधी फरार हो गए। पुलिस सूचना पर पहुंच बाइक एवं चप्पल किया बरामद किया है। पुलिस बाइक का सत्यापन कराकर अपराधियों की शिनाख्त में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence