
मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक चिकित्सक डॉ. एस. कुमार से पचास लाख कैश बतौर रंगदारी मांगी गई है। इससे लगता है बिहार में एकबार फिर रंगदारी मांगने वाला खेल शुरू हो गया है। इससे अपराधियों का मनोबल काफी उपर है वहीं, ढाका नगर पंचायत में अपराधियों की ओर से बार-बार व्हाट्सएप्प कॉल कर रंगदारी मांगे जाने से ढाका नगर पंचायत के सभी व्यवसायी दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार, ढाका-घोड़ासहान मुख्य सड़क पर डॉ.एस.कुमार का अस्पताल है। इससे गत दिनों से अज्ञात की ओर से डॉ. एस कुमार के व्हाट्सएप्प पर कॉल करके पचास लाख की रंगदारी की मांग की जा रही हैं। इससे लोग काफी भयभीत हैं।
वहीं, रंगदारी की मांग से भयभीत डॉ. पुष्टि के लिए ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त डॉ एस कुमार के द्वारा आवेदन मिला है। जिसके आलोक में वैज्ञानिक पद्धति से जांच किया जा रहा हैं, जाँच बाधित होने के कारण विशेष बात नही बताते हुए,आगे बताए को एक सप्ताह के अंदर रंगदारी की मांग करने बाले को उद्द्भेदन करते हुए अपराधी सलाखों के पीछे रहेगा।







