back to top
17 जुलाई, 2024
spot_img

पंचायत चुनाव जीतने के लिए आर्केस्ट्रा नर्तकी पर नोटों की गड्डी उड़ाने में फंसे मुखिया पति, जानिए क्यों पड़ी है पुलिस पीछे, क्या कह रहे हैं लोग

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि प्रखंड के घिवाढार पंचायत के निवर्त्तमान मुखिया पति पन्नालाल प्रसाद का आर्केस्ट्रा के दौरान रुपए बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उक्त वीडियो की जांच करने के बाद जेएसएस के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

 

साथ ही इस मामले के अनुसंधान में पुलिस टीम जुट गयी है। बताया जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पंचायत चुनाव में वोटरों को आकर्षित करने के लिए निवर्त्तमान मुखिया पति ने नोट की गड्डी आर्केस्टा में बांट रहे थे।

वायरल वीडियो हरसिद्धि प्रखंड के घिवाढार पंचायत क्षेत्र के एक छठियार का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठे मुखिया पति आर्केस्ट्रा डांसर को रुपए दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, लगभग एक हफ्ते पहले मुखिया पति ने एक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को बुलाया था। वहां लोगों की काफी भीड़ जमा थी और इसी कार्यक्रम के दौरान मुखिया पति डांस कर रही नर्तकी को नोटों की गड्डी से निकालकर रुपए देने लगे।

बताया जा रहा है कि लोगों के बीच रौब दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि राज्य में आचार संहिता लागू है इसके बाद भी माननीय नियमों की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं।

वहीं लोगों का कहना है कि  वर्तमान मुखिया ने अपने कार्यकाल में विकास कार्य नहीं किए। अब चुनाव आते ही डांसर पर पैसा उड़ा रही हैं।

जरूर पढ़ें

चोरों की ‘प्लानिंग’ देख चौंक जाएंगे!…एक रात में भरवाड़ा के 4 दुकानों में लाखों की चोरी, CCTV भी गायब– पुलिस के हाथ सिर्फ ‘...

सिंहवाड़ा, दरभंगा | भरवाड़ा बाजार में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा...

“मम्मी उठो ना…”, Darbhanga के सिंहवाड़ा में पंखे से लटका मिला शव – पति पर ‘ शक ‘, जल्द सामने आएगा सच?

सिंहवाड़ा, दरभंगा | नगर पंचायत भरवाड़ा क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद एक विवाहिता की...

Darbhanga DM कौशल कुमार ने लगाई फटकार, कमज़ोर प्रखंडों पर होगी कार्रवाई — 15 दिनों में बनने चाहिए 3 लाख आयुष्मान कार्ड

दरभंगा | Darbhanga DM कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य...

…और जब जेल पहुंच गए Darbhanga के प्रधान जिला जज; बंदियों से पूछा – क्या मिल रही सुविधा?

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। बिहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें