spot_img

आठ लाख के जाली नोट के साथ चार तस्कर चढ़े हत्थे, साइबर कैफे से प्रिटिंग मशीन, 3 बंडल नोट छापने वाला पेपर दो मोटरसाइकिल भी बरामद

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के छतौनी थाना क्षेत्र में मोतिहारी पुलिस की टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए आठ लाख रुपये के जाली नोट के साथ चार तस्करों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर साइबर कैफे से प्रिटिंग मशीन, 3 बंडल नोट छापने वाला पेपर दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर छतौनी क्षेत्र के गुप्ता मीट हाउस के पास छापेमारी कर 8 लाख के जाली नोट, देशी कट्टा व गोली के साथ संदीप सहनी पिता बच्चा सहनी ग्राम चिंतामनपुर थाना पिपरा,राजेश कुमार पिता हरिभगत ग्राम बेदीबन थाना पिपरा,दीपक कुमार पिता बच्चा गिरी ग्राम परसौनी तैयब थाना शिवहर व सुबोध कुमार पिता किशोरी गिरि ग्राम कोठिया थाना शिवहर को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

इन लोगों से पूछताछ से जानकारी मिली कि इन जाली नोटों की प्रिटिंग पिपरा फ्लाईओवर के नजदीक गिरफ्तार राजेश के साईबर कैफे में किया जाता था। जहां से इन जाली नोटों को राज्य के अलग अलग जिलों में दो लाख असली नोट के बदले पांच लाख जाली नोट दिया जाता था। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर साइबर कैफे से प्रिटिंग मशीन, 3 बंडल नोट छापने वाला पेपर दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने आज बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी,कि तस्कर जाली नोट के बड़ी खेप लेकर छतौनी क्षेत्र में आने वाले है। इस सूचना पर सदर डीएसपी अरूण गुप्ता,पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान, तकनीकी शाखा के अवर निरीक्षक मनीष कुमार, पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार,पीटीसी अंजन सिंह,सिपाही चिरंजीवी, नित्यानंद दूबे, चंदन कुमार व पप्पू कुमार की एक टीम गठित की गई।

गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध छतौनी कांड संख्या 375/22 में धारा 414/420/120बी/468/471/489बी व सी/34 व 25-1बी/ए/26/35आर्म्स एक्ट दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों की सूचना पर अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence