spot_img

‘अंट शंट’ बक रहे थे Headmaster साहेब, मुंह खुलती-बंद हो जाती, लड़खड़ाते पैर, फिर आ गई पुलिस?

spot_img
- Advertisement -

“‘अंट शंट’ बक रहे थे हेडमास्टर साहेब…। मुंह खुलती, बंद हो जाती… आंखें लाल, पैर लड़खड़ा रहे थे…और फिर…? आ गई पुलिस!” दरअसल, बिहार के एक सरकारी स्कूल में शराबी हेडमास्टर की हरकत ने पूरे गांव को हिला दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने तत्काल बुला ली पुलिस। कहा, शिक्षा के मंदिर में ऐसा नशा – बर्दाश्त नहीं!

- Advertisement -

- Advertisement -

मामला, मोतीहारी-पूर्वी चंपारण के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर है। शराब पीकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर को देखते ही बच्चे दंग रह गए। हेडमास्टर साहेब बच्चों के सामने ही पैंतरेबाजी करने लगे। हंगामा करने लगे। शराबी हेडमास्टर की करतूत देख बच्चों ने चुपके से अपने अभिभावकों को जानकारी दे दी। फिर क्या हुआ, हाईवोल्टेज ड्रामा।अब आरोपी हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शिक्षा के मंदिर में नशे का अड्डा बनाने वाले उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही के हेडमास्टर रामस्वार्थ महतो शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और बच्चों के सामने बड़बड़ाने व हंगामा करने लगे।

बच्चों ने दी सूचना, अभिभावकों ने बुलाया पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हेडमास्टर को गिरफ्तार किया और मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। उन पर अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला भर में चर्चा का विषय बने हेडमास्टर शराबबंदी के प्रचारक ही कानून का उल्लंघन कर बैठे, जिससे पूरे जिले में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद, इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। पिछले कुछ महीनों में कई सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में पकड़े गए हैं। मोतीहारी में ही मार्च 2025 में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को शराब के नशे में महिला शिक्षिका से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews