
मोतिहारी जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां गंगाजली सदा सुहागन रह गईं। मामला, जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र स्थित नुनफरवा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के एक घर में सोमवार की देर रात हुई अगलगी की घटना में पति-पत्नी 75 वर्षीय गणेश महतो एवं 70 वर्षीय गंगाजली देवी जिंदा जल गए।
वहीं, घर का एक सदस्य 38 वर्षीय दुलारचंद महतो गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, आगलगी की इस घटना में आधा दर्जन मवेशी भी जलकर मर गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के पताही थाना के नोफोरवा गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर जब सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक गणेश महतो (75) के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग लगने के बाद गणेश महतो की 70 वर्षीय पत्नी गंगाजली देवी अपने दिव्यांग पति को बचाने गई थी, तभी आग से छप्पर की लकड़ी गिर पड़ी और दोनों उसके नीचे दब गए। इस घटना में दोनों की जलकर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी।
इधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में एक मोटर साइकिल, 5 बकरियां भी जलकर राख हो गई और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। वहीं फायर ब्रिगेड कमांडेंट डा.अशोक कुमार प्रसाद, पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह और सीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुच जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गणेश महतो दिव्यांग थे। सोमवार की देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। उनकी पत्नी गंगाजली देवी अपने पति को बचाने पहुंची। लेकिन, दोनों आग के चपेट में आ गए और मौत हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। हालांकि, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची।
अगलगी की घटना में खाद्य सामग्री सहित लाखों रूपए की संपति जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि गणेश महतो दिव्यांग थे। सोमवार की देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। उनकी पत्नी गंगाजली देवी अपने पति को बचाने पहुंची। लेकिन, दोनों आग के चपेट में आ गए और मौत हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
हालांकि, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीण सन्न थे। घटना में लाखों रूपए की संपति जलकर खाक होने की भी सूचना है। अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने को लेकर प्रयास किया जा रहा। घटना के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं।








You must be logged in to post a comment.