spot_img

Bihar News: रामगढवा में चाय दुकानदार को घर से बुलाकर चाकू गोदकर की हत्या, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

मोतीहारी। जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक चाय दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। चाय दुकानदार थाना क्षेत्र के बेलवा पीपरपाती निवासी स्व. शंकर साह का 55 वर्षीय पुत्र मुन्नीलाल साह बताया जाता है।

- Advertisement -

घटना सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुन्नीलाल गांव स्थित पिपरपाती चौक पर चाय नाश्ता की दुकान चलाता है।

- Advertisement -

सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने चाय नाश्ता दुकानदार मुन्नीलाल को पीपरपाती चौक पर बुलाया। जैसे हीं मुन्नीलाल चौक पर पहुंचा। उस व्यक्ति ने मुन्नीलाल को पांच चाकू मारकर गोद-गोद कर उसकी हत्या कर दी।

- Advertisement -

जिससे उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।

थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया

इस बाबत पूछने पर रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी पता नहीं चल पाया है कि किस व्यक्ति ने मुन्नीलाल की हत्या की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों के तहकीकात में लगी हुई है।

मुन्नीलाल की मौत होने के बाद घर के परिजन बदहवास हैं तथा घटना के संबंध में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं घटना से ग्रामीणों मे काफी आक्रोश है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...