spot_img

मोतिहारी में चरस रैकेट का भंडाफोड़, तमिलनाडु के मास्टर माइंड समेत दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर करोड़ों की चरस के साथ गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी करते हुए सुगौली-रक्सौल रोड स्थित हीरो एजेंसी के पास छापेमारी कर सोमवार को दो तस्कर उमेश साह एवं इम्तियाज उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर लिया।इनके पास से 10 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में कीमत बताई जा रही है।

- Advertisement -

गिरफ्तार किये गये तस्कर अन्ना ने अपने बयान में बताया है कि वह पिछले तीन वर्षों से रक्सौल में रहकर बांग्लादेश, चीन, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड एवं भारत के विभिन्न राज्यों में बड़े पैमाने पर सार्क फिन, समुद्री कीड़ा, छिपकली, कछुआ इत्यादि की तस्करी करता है।

- Advertisement -

एसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मादक पदार्थों की डिलेवरी करने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जिसमें तमिलनाडू के शिवगंगा का रहने वाला इम्तियाज जो इसका मास्टर माइंड है और उमेश साह जो इसका सहयोगी रक्सौल थाना क्षेत्र का उसको गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

दस किलो चरस और दो हिरण का सिंग इनके पास से बरामद किया गया है, जो यह किसी को देने जा रहे थे। इनके आगे-पिछे के कनेक्शन को खंगाला जा रहा है। चरस की कीमत वाले प्रश्न पर एसपी ने कहा कि यह तो नरकोटिक्स डिपार्टमेंट के लोग ही बता सकते हैं। हमने इनके ऊपर सु-संगत धारा लगाकर सेंटअप करने जा रहे हैं।

एसपी डॉ.कुमार आशीष ने बताया कि  इन दोनों की गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, तकनीकी शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक जायसवाल, तकनीकी शाखा, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष सुगौली, सिपाही, सिपाही मुन्ना कुमार, सिपाही चंदन कुमार, सिपाही कुमार चिरंजीवी, सिपाही नित्यानंद दुबे सभी तकनीकी शाखा सम्मिलित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining