spot_img

Double Murder : बालिग उमर को हथौड़े का खौफनाक सलाम…खून में सने उड़ गए प्यार के परिंदे

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी, देशज टाइम्स—Double Murder : बालिग उमर को हथौड़े का खौफनाक सलाम…खून में सने उड़ गए प्यार के परिंदे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बचपन का प्यार नहीं हुआ पूरा: खौफनाक अंजाम

- Advertisement -

जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवां गांव में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। प्रेम-प्रसंग में बाधा बने लड़की के भाई ने प्रेमी-प्रेमिका की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में पाकिस्तानी कनेक्शन का बड़ा खुलासा! आधी रात दबिश देकर पुलिस ने दबोचे साइबर ठग, खंगाले जा रहे नेटवर्क

गुस्से में भाई ने कर दी निर्मम हत्या

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात प्रेमी विकास कुमार (24 वर्ष) अपनी प्रेमिका प्रिया कुमारी (22 वर्ष) से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर लड़की का भाई आगबबूला हो गया। गुस्से में आकर उसने हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में पाकिस्तानी कनेक्शन का बड़ा खुलासा! आधी रात दबिश देकर पुलिस ने दबोचे साइबर ठग, खंगाले जा रहे नेटवर्क

फोन पर मां से मांगी थी मदद

मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि रात करीब 10 बजे विकास के फोन पर एक कॉल आया था। वह प्रिया से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया। करीब एक घंटे बाद विकास ने घबराते हुए फोन कर कहा, “मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।” इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

तेज बारिश के कारण विकास का भाई मौके पर नहीं पहुंच सका। शुक्रवार सुबह खबर मिली कि विकास और प्रिया की हत्या कर दी गई है।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

मृतक की मां ने बताया कि विकास और प्रिया के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रिया के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, खासकर विकास की आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर आशंकित रहते थे। बताया जा रहा है कि विकास दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में पाकिस्तानी कनेक्शन का बड़ा खुलासा! आधी रात दबिश देकर पुलिस ने दबोचे साइबर ठग, खंगाले जा रहे नेटवर्क

पुलिस और एफएसएल टीम जुटी जांच में

सूचना मिलते ही केसरिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

इलाके में फैली सनसनी
इस दोहरे हत्याकांड के बाद त्रिलोकवां गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शर्मनाक मगर फाइलिंग | PM Modi Trump ! PM मोदी ने ट्रंप से करवाई अपनी तारीफ, कांग्रेस का सनसनीखेज दावा

PM Modi Trump: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ करवाने के लिए पैसे दिए। यह दावा अमेरिकी लॉबिंग फर्म की फाइलिंग से सामने आ#PMModi,#DonaldTrump,#Congress

मुजफ्फरपुर रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज से मचा हड़कंप! लेकिन प्रशासन ने 5 मिनट में टाल दी बड़ी तबाही

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रशासन और IOCL की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रिसाव को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।#MuzaffarpurNews,#GasLeak,#BiharSafety

Supaul News दिवाली पर घर आ रहा था सुपौल का सूरज, पहुंची लाश| पंजाब में कार से कुचलकर मौत

Supaul News: सुपौल के छातापुर प्रखंड निवासी 25 वर्षीय सूरज उरांव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के लिए घर लौट रहा सूरज अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़#SupaulNews,#PunjabAccident,#DiwaliTragedy

दहशत! दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी खेल, नेपाल से आए हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के मेजरगंज में दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी वारदात हुई। नेपाल से आए हमलावरों ने सोनू पटेल नामक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, जबकि एक अन्य ग#SitamarhiNews,#NepalBorderCrime,#BiharCrime