spot_img

बिहार में बालिका गृह के सामने झाड़ियों में फेंकी मिली कार्टन में बंद लावारिस नवजात बच्ची, सीसीटीवी जांच की उठी तेज मांग

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। मोतिहारी स्थित बालिका गृह के समीप एनएच-28 के किनारे झाड़ियों में फेंकी लावारिस नवजात बच्ची के मिलने के बाद हडकंप मच गया है।

- Advertisement -

धटना आज सुबह की बतायी जा रही है। उक्त बच्ची को बालिका गृह के सामने स्थित बाईपास के किनारे एक कार्टन में रखा हुआ बरामद किया गया है।

- Advertisement -

बच्ची को देख लोगों के जमा होने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पूर्व लोकसभा उम्मीदवार अनिकेत रंजन बालिका गृह के सामने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का मांग की।

अनिकेत रंजन ने कहा कि बालिका गृह ऐसी संस्था है बच्चियों के साथ अन्याय होने पर उन्हें न्याय व संरक्षण दिया जाता है। लेकिन बालिका गृह के सामने ही नवजात लावारिस बच्ची को फेंक दिया जा रहा है,और जानकारी मिलने के बाद भी बालिका गृह के कोई पदाधिकारी अधिकारी या कोई स्टाफ नहीं आते हैं।

यहां तक की एंबुलेंस नहीं दी जाती। उन्होंने जिला प्रशासन से सीसीटीवी कैमरा की जांच करवाने की मांग की है। ताकि मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में संलिप्त लोगो को पहचान कर भी उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar Police Election: दरभंगा से एक खबर सामने आई है, जिसने बिहार पुलिस महकमे...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड टेंपो पलटने से युवती की मौत, पिता गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा के सिंहवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया...

गंगा संरक्षण: भागलपुर में गंगा समग्र का विस्तार, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प

गंगा संरक्षण: भागलपुर की पावन धरती पर अब मां गंगा की अविरलता और निर्मलता...

बिहार में शराबबंदी उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, नवगछिया कोर्ट ने दो दोषियों को सुनाई 5-5 साल की सजा और ₹1 लाख जुर्माना

बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों पर न्यायालय ने एक...