spot_img

दवा लाने जा रहे दो बाइक सवार युवकों को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के भंगहिया पुल के समीप स्थित धर्म कांटा के पास गुरुवार को बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार हरदिया निवासी उपेंद्र सहनी के पुत्र पवन कुमार की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप घायल दीपक कुमार हरदिया गांव के ही रामअयोध्या सहनी का पुत्र बताया जा रहा है।

- Advertisement -

एक बाइक पर दो व्यक्ति पकड़ीदयाल दवा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धर्म कांटा के समीप साइड लेने के क्रम में पकड़ीदयाल से आ रही ट्रक से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक पवन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह, मधुबन थाना क्षेत्र का रहने वाला है।  ट्रक चालक आनंदी प्रसाद नवादा जिले का रहने वाला है।जिसे ट्रक समेत पुलिस ने हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि शव को मोतिहारी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल व्यक्ति को पकड़ीदयाल अनुमंडलीय चिकित्सालय में प्रथम चिकित्सा कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...