spot_img

बिहार में तीन बीघा जमीन के लिए फट्ठा-रड-फरसा से पीट-पीटकर एक की हत्या, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है जहां जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित धनौजी गांव मे तीन बीघा जमीन के लिए चल रहे पुराने विवाद में आज एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं कई जख्मी लोग इलाजरत हैं। दो पट्टीदारों के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर आज जमकर मारपीट हुआ। इसमें एक व्यक्ति कृष्णनंदन सिंह की मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना में एक पक्ष के सदस्यों ने लाठी,फट्ठा,लोहे का रड, फरसा और अन्य हथियार से दूसरे पक्ष के लोगो के घर पर हमला कर दिया।जिसमे कई लोग घायल हो गये।जिसमे एक सदस्य की मौत इलाज के दौरान हो गई है। वही कई और की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार धनौजी गांव में कैम्प कर मामले की छानबीन मे जुटे है। घटना के बाद पूरे गांव मे तनाव व्याप्त है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...