spot_img

NH पर जाम छुड़ाने के दौरान पुलिस की गश्ती गाड़ी में स्कॉर्पियो ने मारी भीषण ठोकर, सिपाही की मौत

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां जिले के डुमरिया घाट थाना पुलिस के गश्ती गाड़ी को बीती रात एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। इसमें घायल चालक पवन प्रसाद की इलाज के दौरान एक निजी नर्सिग होम में मौत हो गयी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बीती रात डुमरियाघाट पुलिस को सूचना मिली कि दुबैली बांध के पास जाम लगा हुआ हैं। सूचना मिलते ही एएसआई गौतम कुमार दो सिपाही शतिष कुमार, शशि कांत के साथ उक्त स्थल पर जाम हटाने गए। इसी दौरान अधिकारी और सिपाही उतर कर जाम खुलवाने लगे और चालक पवन गाड़ी साइड करने लगा।

- Advertisement -

इसी बीच स्कार्पियो ने गश्ती गाड़ी में बाए साइड से ठोकर मार दिया। वहां मौजूद एएसआई गौतम कुमार और अन्य सिपाही घायल चालक को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मोतिहारी-गोपालगंज राष्ट्रीय उच्च पथ पर लगी जाम को छुड़ाने गयी पुलिस गश्ती गाड़ी को गलत दिशा की ओर से आ रही एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। फिर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। पढ़िए पूरी खबर

जैसे ही गश्ती गाड़ी में स्कार्पियो ने ठोकर मारी, चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी में सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए युवक केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर के धीरज कुमार गुप्ता और मुकेश साह बताए जा हैं। ये लोग स्कार्पियो से केसरिया थाना के राजपुर से गोपालगंज बारात जा रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बताया, मुजफ्फरपुर-दिल्ली NH-28 मोतिहारी को गोपालगंज को जोड़ने वाली पुल पर पास वाहनों की लंबा जाम लगने की सूचना मिली। डुमरियाघाट थाना की गश्ती जाम छुड़ाने जा रही थी। गश्ती गाड़ी रौंग साइड में थी, इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने गश्ती गाड़ी में ठोकर मार दी।

मृतक चालक पवन प्रसाद (26), पिता जय प्रकाश प्रसाद सारण जिला के दाउदपुर थाना के सरयुग पार गांव मे रहने वाला था। वर्ष 2017 में जिले में योगदान लिया था। इनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया हैं। वहीं घटना की सूचना उसके परिजन को दे दी गई हैं।

एएसआई गौतम कुमार ने बताया
कि इस घटना मे चालक पवन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया।जहां आज उसकी मौत हो गयी। 26 वर्षीय मृत सिपाही चालक पवन प्रसाद सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयुग पार गांव के रहनेवाले है।

जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाला स्कार्पियो का चालक फरार हो गया लेकिन उक्त गाडी से दो युवक को हिरासत मे लिया गया है। जिनकी पहचान केसरिया थाना क्षेत्र राजेपुर के धीरज गुप्ता व मुकेश साह के रूप मे हुई है।जिन्होने पूछताछ मे बताया कि वो लोग राजेपुर से गोपालगंज बारात जा रहे थे। इसी दौरान घटना हुई है। मामले मे स्कार्पियो को जब्त कर आवश्यक की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Private school fees: मनमानी वसूली पर प्रशासन सख्त, Bhagalpur DM ने दिए कड़े निर्देश

निजी स्कूल फीस: भागलपुर में निजी स्कूलों की मनमानी अब और नहीं चलेगी! री-एडमिशन...

Bhagalpur Road Accident: दो छात्रों की मौत पर भड़का गुस्सा, परिजनों ने किया सड़क जाम

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर में दो मासूम स्कूली छात्रों की जान लेने वाले सड़क...

भागलपुर में बढ़ा Cyber Fraud का खतरा! IG विवेक कुमार ने पोस्टमैन को दिए खास टिप्स, जानें पूरी बात

Cyber Fraud: बिहार के भागलपुर में ऑनलाइन ठगी का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

भागलपुर के मायागंज में Hospital Fire: घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला

Hospital Fire: भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक बड़ी खबर सामने आई है। अस्पताल...