spot_img

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से जमकर पीटा, पुलिस जीप में की तोड़-फोड़, हमले में SI समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के राजपुर बहुआरा गांव में बीती रात पुलिस के साथ जो कुछ हुआ वह उसे याद रहेगी। ग्रामीणों ने जमकर पुलिसवालों की धुलाई कर दी। खूब पिटे पुलिसवाले। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था। मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम का स्वागत गांव वालों ने हमला बोलकर किया। इस हमले में एसआई शमीम अहमद, सिपाही जय उपाध्याय, हरसेम सिंह व विनोद सिंह को चोट पहुंची है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस कैम्प कर लोगों के धर पकड़ करने में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला जुबेदा खातून व रामबाबू दास के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसको लेकर जुबैदा ने रामबाबू के खिलाफ थाने में आवेदन दिया था। इसी आलोक में अवर निरीक्षक शमीम अहमद पुलिस टीम लेकर गांव में जांच करने गए थे। वहां रामबाबू ने पुलिस को बताया कि जुबैदा के पति ने एक भूखंड उनके नाम से रजिस्ट्री कर दी है जिसे वह खाली नहीं कर रही है।

- Advertisement -
जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से जमकर पीटा, पुलिस जीप में की तोड़-फोड़, हमले में SI समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी
जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लाठी-डंडों से जमकर पीटा, पुलिस जीप में की तोड़-फोड़, हमले में SI समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी

इसको लेकर दबाव देने पर उन्होंने थाना में जाकर आवेदन दिया। तब पुलिस टीम जुबैदा के घर पर पहुंची और कहा कि अगर जमीन रामबाबू के नाम पर रजिस्ट्री की गई है तो वह जमीन जुबैदा को खाली करनी होगी। इस बात को सुनकर जुबैदा के स्वजन व उसके समर्थक ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर रामबाबू से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस की गाड़ी पर हमला बोल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rahul Gandhi News: राहुल गांधी का बड़ा कदम: पेपर लीक और बेरोजगारी पर युवाओं की आवाज बनेंगे!17 जून से छात्र सम्मेलनों की बड़ी श्रृंखला

गांव वालों ने पत्थर लाठी डंडो से पुलिस वालो की जमकर पिटाई की है। हमले मे एक एसआई समेत चार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल बताये जा रहे है।साथ ही पुलिस की गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गया है।इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने कारवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बहुआरा गांव की जुबैदा खातुन और रामबाबू दास के बीच चल रहे जमीन विवाद मामले की जांच करने कल रात पुलिस गांव पहुंची थी।बताया जा रहा है कि जुबैदा के पति ने एक जमीन को रामबाबू दास को रजिस्ट्री कर दिया था।लेकिन जुबैदा उसे खाली नही कर रही थी। इस बाबत पुलिस अभी पूछताछ कर ही रही थी। अचानक एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules

Patna Patliputra Railway Violence: पाटलिपुत्र स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, तोड़फोड़ और पथराव के बीच सामने आया...

Patna Student Protest News: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हिंसक प्रदर्शन ने रेलवे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आंसू गैस, लाठीचार्ज और हवाई#PatnaNews,#StudentProtest,#BiharViolence