spot_img

बढ़ते तापमान से आम के फसल पर पड़ सकता प्रतिकूल असर, रखे सावधानी, वैज्ञानिक की सलाह, बेहतर प्रबंधन व समुचित देखभाल से ही बेहतर पैदावार संभव

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी। समय से पूर्व ही तापमान में अचानक वृद्धि होने के कारण आम के पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना जतायी जा रही है। जिले में लगभग 16 हजार एकड़ में फैले आम के बगीचे से मंजर के झड़ने के बाद आम मे अब दाने आने शुरू हो गये है लेकिन अचानक तापमान में वृद्धि एवं पूरबा हवा के कारण आम पर मधुआ(मैंगो हाॅपर) एवं दहिया (मिली बग)का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कई बागों में आम में आ रहे दाने समय पूर्व झड़ना शुरू हो गये है।इस आशय पर हिन्दुस्थान समाचार से एक खास बातचीत में सहायक निदेशक हार्टिकल्चर अजय कुमार सिंह सहायक निदेशक पौधा संरक्षण डा.सुजीत नाथ मल्लिक एवं उधान पदाधिकारी रंजीत भारद्धाज ने बताया कि इस वर्ष का मौसम आम के फसल के लिए प्रतिकूल है।

- Advertisement -

 

ऐसे में किसानों को बढिया पैदावार पाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।आम मे फलों के दाने आने से लेकर फल तोडने तक किसानो को अपने बगीचे के नमी को समान्य रखने के साथ ही समय समय पर रासायनिक दवाइयों का छिड़काव भी आवश्यक रूप से करना चाहिए। उन्होने बताया कि परागण के समय बगीचे में अधिक सिचाई के बजाय हल्की सिंचाई लाभदायक होता है।

 

 

साथ ही उन्होने बताया कि फंजिसाइड के रुप में एसीफेट 75एस.पी का 1ग्राम या आक्सीेडेमोथेन 25ई.सी 1 मिलीलीटर या कॉपर ऑक्सिक्लोराइड तीन ग्राम प्रति लीटर तथा इंसेक्टिसाइड के रूप में रोगर एक एमएल प्रति लीटर पानी के मिश्रण को बनाकर स्प्रे करने से काफी लाभदायक साबित हो सकता है।

 

वहीं ऐसे पेड़ जिसमें मटर के समान आम के दाने निकल चुके हो उसमें नैथलिन एसिटिक एसिड दवा को चार से पांच लीटर पानी में एक एमएल का मिश्रण बनाकर स्प्रे करने से आम का बेहतर पैदावार प्राप्त किया जा सकता है।उन्होने कहा की बढ़ रहे तापमान के कारण प्रारंभिक स्टेज पर अधिक सिचाई या दवाइयों का प्रयोग हानिकारक भी हो सकता है।ऐसे मे उचित परामर्श लेकर जरूरत के मुताबिक ही दवा का प्रयोग करना चाहिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining