back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

बिहार की बड़ी खबर, RTI worker की हत्या: न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध 14 साल के पुत्र ने उठाया बड़ा कदम, SP Office से लौटा, कोरोसिन छिड़ककर खुद को लगा ली आग और कूद गया तीन मंजिले से, दे दी जान

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां RTI worker की हत्या और न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध पुत्र ने बड़ा कदम उठा लिया। SP Office से लौटा और कोरोसिन छिड़ककर खुद आग लगाकर तीसरे मंजिल से कूद गया। जान चली गई। अब प्रशासन की नींद भी टूट जाए तो बहुत है।

- Advertisement -

मामला हरसिद्धि के चर्चित आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या से जुड़ा है। बताया जाता है कि हत्या से सदमे में चल रहे उनके 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार अग्रवाल ने पहले शरीर मे आग लगाई फिर तीन मंजिले छत से कूद कर खुदकुशी कर ली। इसके बाद इलाज के दौरान मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम मे उसकी मौत हो शुक्रवार सुबह हो गई।

- Advertisement -
BIG NEWS BIHAR सिस्टम पर बड़ा सवाल  बड़ी खबर, RTI worker की हत्या: न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध 14 साल के पुत्र ने उठाया बड़ा कदम, SP Office से लौटा, कोरोसिन छिड़ककर खुद को लगा ली आग और कूद गया तीन मंजिले से, दे दी जान
BIG NEWS BIHAR सिस्टम पर बड़ा सवाल बड़ी खबर, RTI worker की हत्या: न्याय नहीं मिलने से क्षुब्ध 14 साल के पुत्र ने उठाया बड़ा कदम, SP Office से लौटा, कोरोसिन छिड़ककर खुद को लगा ली आग और कूद गया तीन मंजिले से, दे दी जान

रोहित अपने पिता की हत्या के बाद पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश चल रहा था। रोहित के दादा विजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह एसपी के पास पिता की हत्या मे न्याय की गुहार लगाने गया था। इसके लिए उसने बकायदा फोन कर उनसे अनुमति भी ली थी। लेकिन एसपी ने उससे मिलने के बजाय अपने अधीनस्थ कर्मी को भेजा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Decolonization of India: राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की मूर्ति, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित; क्यों अहम है यह कदम?

जबकि रोहित लगातार एसपी से ही मिलने की गुहार लगाता रहा।काफी गुहार के बाद भी उसे कोई संतोषजनक जबाब नही मिलने के कारण वह काफी सदमे में था। वहां से लौटने के बाद रोहित ने घर के सामने एक तीन मंजिले निजी नर्सिंग होम के छत पर पहले उसने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए फिर केरोसिन छिड़ककर शरीर में आग लगाई। और छत से कूदकर बिजली प्रवाहित हाई टेंशन तार पर गिरकर आत्महत्या कर लिया।

हत्या के पीछे हरसिद्धि बाजार स्थित करोड़ो की सरकारी जमीन है। जिस पर दबंगों ने कब्जा कर कई बहुमंजिले इमारत और व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थापित कर लिया है। सूचना के अधिकार कानून के सहारे इसी कुकृत्य का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल ने किया था। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी।अब हत्या मे न्याय के उनके पुत्र ने आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद पूरे जिले मे आक्रोश है।

घटना मे बुरी तरह झुलसे रोहित को परिजनों ने उसे मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार देते और शुक्रवार कल सुबह रोहित की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पहले पति अब न्याय के लिए पुत्र को खोने के कारण आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि के आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल की हत्या सरकारी जमीन से दबंगो के कब्जा हटाने को लेकर दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  Parliament News: खरगे का देवेगौड़ा पर तीखा तंज: संसद में गूंजी हंसी, 'हमसे मोहब्बत, मोदी जी से शादी' - Parliament News

घटना गत साल 24 सितंबर को प्रखंड कार्यालय से बाहर निकलने के दौरान हुआ था।पुलिस ने घटना में शामिल सुपारी किलर सहित कई को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया।वही हत्या में एक दबंग राजनेता नाम सुर्खियों में आया था। जिसपर कारवाई नही होने को लेकर दो बार आरटीआई कार्यकर्ता के परिजन सड़क जाम कर आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।

यह भी पढ़ें:  India National Security: राष्ट्रीय सुरक्षा में विरोधी मंसूबों का अंत... मिजोरम सीमा पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 'ड्रोन युद्ध' की साजिश उजागर

साथ ही जिस जमीन के कब्जा हटाने के आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या की गयी उस जमीन से प्रशासन आजतक अतिक्रमण को नही हटा सका। इस बाबत आरटीआई कार्यकर्ता दिवंगत बिपिन अग्रवाल के पिता रोहित के दादा विजय अग्रवाल ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जबकि हत्या के पांच महीने गुजरने के बाद भी हत्या के साजिशकर्ताओ को गिरफ्तार करने मे अक्षम रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार प्रदर्शन, रिलीज से पहले ही तोड़े सारे रिकॉर्ड!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 'धुरंधर 2' ने बॉक्स...

हर सफर का साथी: नया TVS Jupiter 110 – फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी!

TVS Jupiter 110: भारतीय स्कूटर बाजार में किफायती और दमदार प्रदर्शन वाले स्कूटरों की...

Bhagalpur News: जमीन के टुकड़े पर मचा खूनी संग्राम, लाठी-डंडों से दो को किया अधमरा, मायागंज में भर्ती

Bhagalpur News: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती जमीन की भूख ऐसी बढ़ी कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें